क्या सेक्स न करने के नुकसानों के बारे में आपको पता है ?: Side Effects of not Having Sex
Side Effects of not Having Sex

Sex Life Ends Reason: किसी भी कपल्स में रोमांस बने रहना बहुत महत्वपूर्ण होता है, रोमांस ही आपके सेक्स लाइफ को खुबसूरत बनाता है लेकिन कई बार आपके द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियां आपके सेक्स लाइफ को खत्म कर देती है। इसके साथ ही कपल्स के बीच का रिश्ता भी कमजोर पड़ने लग जाता है।  किसी भी पार्टनर के लिए बोरिंग पार्टनर बनने से बचना चाहते है और चाहते है कि आपके और पार्टनर के बीच की सेक्स लाइफ कभी ख़राब न हो तो इन गलतियों को पहले ही जान लें। 

Also read: सोसाइटी में आखिर क्यों बढ़ रहा है सेक्स स्ट्रेस? Sex Stress

स्ट्रेस

अगर आप एक हेल्दी सेक्स लाइफ चाहते है तो आपका मानसिक रूप से सबसे पहले स्वस्थ रहना सबसे ज्यादा जरुरी है। यदि आपके दिमाग में किसी प्रकार का टेंशन या स्ट्रेस है तो आप रोमांस में इंटरेस्ट दिखा ही नहीं पाएंगे। ऐसे में आपको अपने स्ट्रेस, टेंशन को दूर रखना पड़ेगा। यदि आपको किसी प्रकार की कोई गंभीर टेंशन है तो अपने पार्टनर के साथ उसे शेयर करें और टेंशन को दूर कर अपने मानसिक तनाव को स्वस्थ बनाये और सेक्स लाइफ एन्जॉय करें। 

कपल्स के बीच होने वाली लड़ाई

Sex Life Ends Reason
fight between couples

कोई भी रिश्ता उस समय कमजोर पड़ने लग जाता है जब छोटी छोटी बात पर लड़ाई होने लगे। जब इसी तरह की लड़ाई किसी कपल्स में लगातार होने लगती है तो उनके बीच का रोमांस धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। किसी भी रोमांटिक कपल्स को खुद को झगड़े से बचाकर रखना चाहिए। अगर उनके बीच में किसी चीज़ को लेकर कोई मन मुटाव है, तो उस चीज़ को लेकर झगड़े की बजाय शांति से बात कर के खत्म करें। 

असंतुलित हार्मोन

कई बार आपके हार्मोन की वजह भी आपके सेक्स लाइफ को डिस्टर्ब करती है। अगर आपको ऐसा लगता है तो आपको तुरंत मेडिकल के लिए एक बार डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। ऐसा भी संभव हैं कि आप नेचुरली तरीके से कम टेस्टोस्टेरोन के साथ पैदा हुए हों। 

नींद की कमी

नींद की कमी किसी भी इंसान के शारीर को असंतुलित बना देती है। अगर आप पूरे दिन काम कर रहे है, इसके साथ आपकी बॉडी को रेस्ट नहीं मिल रहा है तो ये आपके शरीर में ज्यादा थकावट पैदा कर देता है। ज्यादा थकावट के कारण आप सेक्स से दूर हो जाते है। अगर आप इससे बचना चाहते है तो अपनी नींद को पूरा करें और बॉडी को रिलैक्स दें। इसके साथ ही अपने लाइफस्टाइल में भी थोडा बदलाव लायें। 

अनसेटिस्फाईड सेक्स

कई बार कपल्स में ऐसा देखा जाता है कि एक पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर को सेक्स में सेटिस्फाई नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से फिर सेक्स करने से इच्छा हट जाती है। अगर आप ऐसी समस्या से जूझ रहे है तो आपको आपस में बात करनी चाहिए और पार्टनर को कम्फर्ट महसूस कराना चाहिए और उसे समझाना चाहिए कि आपको अपने पार्टनर से क्या बिस्तर पर क्या चाहिए। ऐसा करके आप एक दूसरे की जरूरतों को समझ पाएंगे और बेहतर सेक्स का पाएंगे। 

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Leave a comment