मीन राशि वालों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। ग्रह स्थितियां आपके लिए पक्ष की हैं। आप इस साल उत्तम स्वास्थ्य का उपभोग करेंगे। दीर्घकालिक बिमारियों से आप राहत की सांस लेंगे। आर्थिक व व्यावसायिक लाभ भी इस साल प्राप्त होगा। काम-काज में नए-नए अनुसंधान, शोध आपके लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आपकी राशि के अधिपति देवगुरु बृहस्पति आठवें स्थान में स्थित हैं। अत: कभी-कभार मेहनत व परिश्रम का यथोचित लाभ नहीं मिल पाएगा। बृहस्पति योग्यता का प्रतिनिधित्व करता है, अत: योग्यता व काबिलीयत का यथोचित लाभ नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की परेशानियां मानसिक तनाव, शारीरिक कमजोरी, सिर दर्द, पेट दर्द, बुखार व जुकाम जैसी समस्याएं रह सकती हैं। किसी घातक या गम्भीर बीमारी की आशंका नहीं है। आर्थिक स्थिति के सुधार की दिशा में ठोस व महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे। व्यापार की नीतियों पर पुनर्विचार करेंगे। नौकरी में पूरी ईमानदारी, गम्भीरता व निष्ठा से काम करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय व वर्ष इतना उपयुक्त नहीं है, जितना व्यापारी वर्ग के लिए ठीक है। लक्ष्य को अपनी आंखों से ओझल नहीं होने दें। काम-काज में विस्तार की योजना को कार्यरूप देने का समय अब आ गया है। इस वर्ष तीन ग्रह वर्षारम्भ में दशम स्थान में हैं। अत: उच्चाधिकारियों से सम्पर्क बनेंगे तथा उसका लाभ भी आपको मिल ही जाएगा।

सप्तम भाव का अधिपति वर्षारम्भ में मंगल की राशि में स्थित है। अत: पतिपत्नी में यदा-कदा वैचारिक विवाद हो सकता है। मीन राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं। इस वर्ष भौतिकता से मन ऊब जाएगा। ईश्वर भक्ति, परोपकार के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। तनावमुक्त रहने के लिए प्राणायाम, ध्यान और योग करें। इस साल वर्ष पर्यन्त राहु पंचम स्थान में गतिशील रहेंगे। अत: विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। पढ़ाई में बार-बार अवरोध आएंगे। परीक्षा के परिणाम इतने अनुकूल नहीं आएंगे। संतान को लेकर भी चिंता रहेगी। संतान की शिक्षा, कैरियर व व्यवहार आपकी चिंता का केंद्र बिन्दु रहेगा। बुरे दिनों से प्रेरणा लेकर उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। सूर्य शनि की दशम स्थान में स्थिति है, गुप्त शत्रु और षड्यंत्र सक्रिय रहेंगे। आपकी आलोचना या निंदा हो सकती है। आलोचना या निन्दा से आप थोड़े से भी विचलित नहीं होंगे। काम-काज में बुद्धि व परिश्रम से आप सभी प्रकार की नकारात्मक चीजों का प्रभाव कम कर लेंगे। बार-बार तकाजा करने पर दिया हुआ उधार रुपया भी आपको मिल जाएगा। अप्रैल से सितम्बर के मध्य शनि के वक्रत्व काल में कुछ ऐसे काम आपके पूरे होंगे, जिनके पूरे होने की आशा आप लगभग छोड़ चुके थे। मकान, भूमि, भवन, वाहनादि प्राप्ति के योग हैं, इस वर्ष इनके लिए आप ऋण ले सकते हैं, जिसे धीमे- धीमे आप चुकता भी कर लेंगे। कोर्ट-कचहरी या सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद का निपटारा सितम्बर के बाद शनि के मार्गी होने पर हो जाएगा। कचहरी के बाहर आपसी सामंजस्य से निपटारा होगा। रिश्तेदारों से व्यस्तता के चलते स्वत: ही दूरियां बन जाएंगी। नौकरी में अधिकारी व बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आपको नौकरी में महत्त्वपूर्ण कार्यभार या पोस्टिंग सौंपी जा सकती है। पढ़ाई व परीक्षा के समय आप सब कुछ भूलकर मेहनत करेंगे। विभागीय परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा व कैरियर से सम्बन्धित परीक्षा का परिणाम अनुकूल रहेगा। इंटरव्यू, साक्षात्कार आदि में भी सफलता प्राप्ति के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य इस वर्ष डांवाडोल रह सकता है।
शारीरिक सुख एवं स्वास्थ्य
इस वर्ष आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक- ठाक रहेगा। आठवें स्थान का गुरु छोटीमोटी बिमारियां, मौसमी बिमारियां इस वर्ष रह सकती हैं। सूर्य शनि दशम स्थान में हैं, अत: गैस व पेट से सम्बन्धित बिमारियां रह सकती हैं। खान-पान, नित्य व्यायाम, घूमना-फिरना आदि जैसी चीजों से रोग को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। काम-काज की व्यस्तता हावी रहेगी। इस साल प्रतिरोधक क्षमता में कमी आएगी। में स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। बाहर ज्यादा तला हुआ खाना, जंक फूड आदि खाने से तकलीफ हो सकती है। गुरु मंगल की युति आठवें स्थान में स्थित है, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यातायात के नियमों का गम्भीरता से अनुसरण करें।
व्यापार, व्यवसाय व धन
व्यापार व कारोबार की स्थिति इस वर्ष अच्छी रहेगी। व्यापार मेंनित नई उपलब्धियां हासिल जाएंगी। आय तो कोई नहीं रहेगी। परंतु व्यापार में उन्नतियां अच्छी होंगी। इस वर्ष कोई नया ऑर्डर, अनुबंधन या करार सकता है। परिश्रम व मेहनत से आप आय व आजीविका के स्रोतों में इजाफा व्यापार में विस्तार की योजना कार्यरूप परिणित हो सकती है। इस वर्ष बाधाएं तो आएंगी, परंतु आप अपनी होशियारी, विवेक व बुद्धि का इस्तेमाल करके उन बाधाओं व समस्याओं का समाधान निकाल ही लेंगे। ध्यान देने पर व्यापार में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वियों से आप आगे निकल जाएंगे। इंटरनेट, ऑनलाइन, व्हाट्सअप, फेसबुक आदि का उपयोग आप अपने व्यापार को बढ़ाने में करेंगे। व्यापार में नया अनुबंधन सोच-विचार कर अमल कर लाएंगे। लापरवाही, शिथिलता व आलस्य से नुकसान या धन हानि की संभावना बन सकती है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर नहीं करें, आपके साथ विश्वासघात व धोखा हो सकता है। अप्रैल से सितम्बर के मध्य शनि वक्र स्थिति में चलायमान रहेंगे। अत: इस दौरान कोई बड़ा ऑर्डर या डील रद्द हो सकती है। शनि के कारण व्यापार में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा हो सकता है। सम्पत्ति की देखभाल, रख-रखाव आदि पर खर्चा होने का योग है। यदि इस वर्ष आप भूमि, भूखण्ड, वाहन किसी भी प्रकार की चल या अचल सम्पत्ति खरीदते हैं, तो उसके कागजात व दस्तावेज की भली प्रकार से जांच कर लें। विश्वास में आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। व्यापार में व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वी आपसे ईष्र्या व जलन रखेंगे, परंतु आप उसकी बिलकुल भी परवाह नहीं करेंगे।
घर-परिवार व संतान
आप महसूस करेंगे कि परिवार के लोग हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता का रस घुलेगा। पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे को सम्मान देंगे। जीवनसाथी से इस वर्ष आपको काफी भावनात्मक सम्बल मिलेगा। ससुराल वालों से सम्बन्ध अच्छे नहीं रहेंगे। स्त्री जातकों की जेठानी, ननद व सास से नहीं बन पाएगी। स्पष्टवादिता के कारण भी परिवार में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा। पंचम स्थान में राहु की स्थिति के कारण संतान को लेकर चिंता रहेगी। बड़े-बुजुर्ग व घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व स्नेह मिलेगा। घर में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। रिश्तेदारों से इस साल कोई खास सहयोग की अपेक्षा नहीं करें। सम्पत्ति व बंटवारे सम्बन्धी विवाद का निपटारा किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से होगा। भाइयों से सम्बन्ध टकराव वाले रहेंगे।
विद्याध्ययन, पढ़ाई व कॅरियर
पंचम भाव में वर्ष पर्यन्त राहु की स्थिति है। अत: विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष चुनौतियों से परिपूर्ण रहेगा। इस साल प्रतियोगिता व विभागीय परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। पढ़ाई में आपका ध्यान भटकेगा। तकनीक, इंजीनियरिंग व मैकेनिज्म व विज्ञान से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। वहीं आर्थिक शिक्षा (कॉमर्स) में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष खास शुभ फलों को देने वाला नहीं है। प्रेमप्रसंग, इंटरनेट, चैटिंग, फेसबुक आदि फालतू के कामों में पड़कर अपनी पढ़ाई व कैरियर के साथ समझौता नहीं करें। उच्च शिक्षा व विदेशी शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कागजात सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। वीजा, पासपोर्ट, इमीग्रेशन आदि की समस्या रहेगी। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। बॉस व अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे व आप पर मेहरबान रहेंगे। अपने काम को पूरी गम्भीरता व संजीदगी से अंजाम दें।
प्रेम-प्रसंग व मित्र
प्रेमी-प्रेमिका से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। पंचम स्थान में वर्ष पर्यन्त राहु का प्रभाव है, अत: प्रेम सम्बन्ध बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों के चलते परिवार में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा। कूटनीतिक तरीके से आप पारिवारिक जीवन व प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर देंगे। लड़ाई-झगड़े, कोर्ट-कचहरी सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में किसी मित्र की मदद से जीत हासिल कर लेंगे। साथ ही आप भी किसी मित्र की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे।
वाहन खर्च व शुभ कार्य
इस वर्ष बृहस्पति का परिभ्रमण आपकी राशि से आठवें स्थान में रहेगा। अत: शुभ कार्य की स्थिति इस साल बन नहीं रही है। वहीं वर्षारम्भ में मंगल शनि की युति है, अत: वाहन पर बार-बार खर्चा होगा। नए का योग नहीं है। परंतु खर्च की प्रबलता रहेगी। व्यापार में आप निवेश कर सकते हैं। अधिकतम खर्चा आपका व्यापार पर होगा। इस वर्ष किसी इलैक्ट्रिक उत्पाद की खरीददारी आप कर सकते हैं। वाहन पर बार-बार करने से अच्छा है, आप नया वाहन खरीद लें। संतान की शिक्षा, अध्ययन पर बड़ी राशि खर्च होगी, बेहतर होगा कि आप इसे निवेश क्योंकि यही निवेश आगे जाकर आपको अच्छे परिणाम देने वाला है।
हानि, कर्ज व अनहोनी
भूमि, भवन, वाहन आदि चल-अचल सम्पत्ति की खरीद के लिए आप इस वर्ष ऋण या कर्ज ले सकते हैं। इस वर्ष किसी रिश्तेदार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। व्यापार में हानि तो नहीं होगी, परंतु व्यापार में ज्यादा संभावनाएं भी नहीं रहेगा। व्यापार में मशीनरी रॉ मैटेरियल आदि पर खर्चा होगा। उसके लिए बैंक से ऋण लेना पड़ सकता है। सरकारी कर्मचारियों को अपना काम पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी से करना चाहिए। दो नम्बर के और अनुचित कामों को बन्द कर लें, अन्यथा किसी राजकीय मुसीबत में पड़ सकते हैं। इनकम टैक्स, कस्टम, एक्सरसाइज आदि अन्य सरकारी विपदाओं से सावधान रहें। कागजों को पूरा रखें।
यात्राएं
इस वर्ष काम-काज में व नौकरी के प्रति यात्रओं पर खूब जोर रहेगा। यात्राओं में काम-काज में नई संभावनाओं का उदय होगा व संभावनाएं शीघ्रता से समाप्त भी हो जाएंगी।
उपाय
वर्ष की शुभता बढ़ाने के लिए सुनैला रत्न धारण करें। गुरुवार को एक आटे की लोई में थोड़ा-सा गुड़ व चना दाल डालकर गाय को खिलाएं। ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का नित्य जाप करें। पीपल को नित्य नियमित रूप से सींचें।
