सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष 2018 एक शानदार तथा उपलब्धिपूर्ण वर्ष रहेगा। यात्राओं पर काफी जोर रहेगा। बारहवें स्थान में राहु का परिभ्रमण आपको इस साल लम्बी दूरी की यात्राएं खूब कराएगा। इस वर्ष आप उत्तम स्वास्थ्य का उपभोग करेंगे। दूसरी ओर आर्थिक व व्यावसायिक लाभ भी इस वर्ष बढ़ेगा। वर्ष पर्यन्त शनि महाराज पंचम स्थान में गतिशील रहेंगे। संतान को लेकर कुछ चिंता जरूर रह सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य इस वर्ष मध्यम रहेगा, किसी भी घातक या गम्भीर बीमारी की आशंका नहीं है। हल्कीफुल्की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी अप्रैल से सितम्बर के मध्य शनि के वक्र काल में रह सकती है। शारीरिक कमजोरी, थकान, सिर दर्द व पेट दर्द जैसी बीमारी से भी कष्टानुभूति रहेगी। व्यापार व कारोबार में विस्तार की योजना कार्यरूप में परिणित होगी। आप कई निर्णय बड़ी ही गम्भीरता व संजीदगी से लेंगे, जिसके परिणाम भी आगे चलकर आपके पक्ष में आएंगे। नौकरी में पूरी ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व संजीदगी से काम करेंगे, बॉस व अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह साल जरूर ढीला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि वर्ष पर्यन्त पंचम स्थान अर्थात् शिक्षा के घर में चलायमान है। टी-वी-, सोशल मीडिया व प्रेम-सम्बन्धों के कारण पढ़ाई में एकाग्रचित्तता नहीं बन पाएगी। लक्ष्य से आपका ध्यान विचलित होगा। संतान की किसी गतिविधि से, व्यवहार से आप जरूर चिंता में पड़ सकते हैं। काम-काज के विस्तार की जो योजना पिछले काफी समय से लम्बित चल रही थी, उस पर इस वर्ष काम शुरू होगा। लेकिन हां किसी रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति से सम्बन्धित अशुभ समाचार मिलेगा। वर्ष पर्यन्त राहु की स्थिति बारहवें स्थान में है। अत: इस साल यात्राओं पर काफी जोर रहेगा। चल व अचल सम्पत्ति की खरीदफरोख्त के लिए आप ऋण ले सकते हैं।

वर्ष प्रारम्भ में मंगल तीसरे स्थान में आएहैं। अत: भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीद के योग बन रहे हैं। इस वर्ष छठे भाव में केतु के कारण शत्रु, षड्यंत्रों से सावधान रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को मैं सलाह देना चाहूंगा कि अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार में पूरी सावधानी व सतर्कता का प्रयोग करें। पैसा आप इस साल कमाएंगे, परंतु जितनी तेजी से आप कमाएंगे, उतनी ही तेजी से पैसा खर्च भी हो जाएगा। धन का संचय व बैंक बैलेंस नहीं बन पाएगा। रिश्तेदार व सगे सम्बन्धी आपसे ईष्र्या व द्वेष करेंगे। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। सम्पर्कों के माध्यम से आप बड़े बड़े लोगों व अधिकारियों के सम्पर्क में रहेंगे। संचार माध्यमों व तकनीक का बेहतर इस्तेमाल व प्रयोग आप अपने व्यावसायिक लाभ के लिए करेंगे। सप्तमेश शनि पंचम स्थान में स्थित है। पति-पत्नी के मध्य सम्बन्धों में बहुत ही अच्छा समन्वय रहेगा, दोनों एक-दूसरे की भावनाओं व विचारों को समझ कर आचरण करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों आशीष व स्नेह प्राप्त होगा। बुद्धि व दिमाग का इस्तेमाल करके आप नकारात्मक चीजों को कम करेंगे। आप अच्छे लोगों व अच्छे विचारों से प्रेरणा लेकर उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में अजनबी व्यक्तियों पर भरोसा करना आपकी भूल कही जाएगी। कार्यक्षेत्र में शानदार मेहनत आप करेंगे। उस मेहनत का शानदार लाभ भी आपको प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के इस वर्ष प्रबल योग हैं, परंतु आप यह महसूस करेंगे कि धन की आपाधापी में रिश्ते पीछे छूट गए हैं।
शारीरिक सुख एवं स्वास्थ्य
इस वर्ष शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। देवगुरु बृहस्पति इस वर्ष तीसरे व चौथे स्थान में चलायमान रहेंगे। इस साल कोई गम्भीर व घातक बीमारी की संभावना नहीं है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य, बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, जिस कारण बार-बार आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि सर्दी, सिर दर्द, बुखार, खांसी जैसी छोटीमोटी बिमारियां तो आपके साथ भी लगी रहेंगी। पेट से सम्बन्धित बिमारियों, खानपान, पाचनतंत्र के रोग रह सकते हैं। डायबिटीज, रक्तचाप, हृदय रोग जैसी बिमारियों से सावधान व सतर्क रहें। अपनी दिनचर्या, व्यायाम, योग आदि को व्यवस्थित रखें।
व्यापार, व्यवसाय व धन
रुपयों-पैसों के मामले में अनुकूल समय है, आप अपनी क्षमताओं व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल व उपयोग व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है या आपको कोई बड़ा ऑर्डर इस साल मिल सकता है। व्यापार व कारोबार को बढ़ाने के नए-नए विचार व आइडिया आपको आएंगे, इन विचारों को कार्यान्वित करने से लाभ भी आपको मिलेगा। इस वर्ष बाजार में चल रही सुस्ती व मंदी से कुछ हद तक आपका व्यापार प्रभावित हो सकता है। ग्रह स्थितियां व्यापार के हिसाब से अनुकूल हैं। वर्ष के मध्य में व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से चलेंगी। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वियों व प्रतिस्पर्दि्धयों से सावधान रहें, हालांकि मुनाफे के मामले में आप उनको काफी छोड़ देंगे। कस्टम, रॉयल्टी, वैट, इनकम सेल्स टैक्स आदि से सम्बन्धित राजकीय परेशानी रहेगी। हालांकि सम्पत्ति में निवेश का योग बन रहा है। शेयर्स, एन-सी-डी-एक्स, सट्टे बाजार आदि से दूर रहें। इस वर्ष तकनीक, हुनर या मशीनरी का इस्तेमाल कर आप अपने मुनाफे व प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं। कुछ ठोस व महत्त्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आप लेंगे। धन का संचय होगा। रुपयों-पैसों के मामले में किसी पर भरोसा नहीं करें।
घर, परिवार, संतान व रिश्तेदार
घर में इस वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह की बात चलेगी। हालांकि उस बातचीत में बात-बात पर व्यवधान आएंगे। रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात व सम्पर्कों के मामले में आप आगे रहेंगे। इस वर्ष शनि की पंचम स्थान में स्थिति के फलस्वरूप संतान की शिक्षा, अध्ययन-अध्यापन आदि को लेकर मन में चिंता की स्थिति रहेगी। रिश्तेदारों व सगे सम्बन्धियों से आर्थिक व्यवहार नहीं करें,रिश्तेदार आपसे ईर्ष्या व द्वेष का भाव भी रखेंगे। भाइयों से सम्पत्ति व मामले को लेकर विवाद हो सकता परिवार का कोई वरिष्ठ सदस्य मध्यस्थता भी करेगा, परंतु परिणाम अंतत: शून्य ही रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर आपको गर्व का अहसास भी कराएगी। घर के किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य डांवाडोल होगा, उसको लेकर आपको अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।
विद्याध्ययन, पढ़ाई व कॅरियर
देवगुरु बृहस्पति तीसरे स्थान में शुक्र की राशि में है, अत: सिंह राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में इतने अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और अधिक मेहनत व परिश्रम करने की आवश्यकता है। नौकरी व करियर में सकारात्मक सफलता के योग बने हुए हैं। आप जमकर मेहनत करेंगे और छककर परिणाम भी प्राप्त होंगे, बॉस व अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सअप जैसे सोशल मीडिया में पड़कर आप अपने कैरियर को चौपट कर सकते हैं। लक्ष्य पर पैनी नजर आपको सफलता की ओर लेकर जाएगी, पुस्तकों को मित्र बनाएं। कुसंगति व गलत लोगों से दूर रहें। नौकरी व कैरियर में आपको नए अवसर अप्रैल से सितम्बर के मध्य शनि के वक्र काल में प्राप्त होंगे। आमदनी व आय के स्रोतों में इजाफा होगा। तकनीक, कानून व प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय लाभप्रद है। विभागीय परीक्षा का परिणाम भी अनुकूल ही जाएगा।
प्रेम-प्रसंग व मित्र
आप इस साल किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता के लिए हाथ बढ़ाएंगे। प्रेम-प्रसंगों के लिहाज से समय ठीक है। हालांकि प्रेम-सम्बन्ध उजागर होने का खतरा बना हुआ है, जिससे परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। जहां तक मित्रों की बात है, मित्रों की संख्या निरंतर बढ़ेगी, परंतु मित्रों की इस भीड़ में आपको सही और सच्चे मित्र नहीं मिल पाएंगे। अवसरवादियों की कमी नहीं रहेगी।
वाहन खर्च व शुभ कार्य
वाहन प्राप्ति के योग इस वर्ष बने हुए हैं। नए वाहन जनवरी से मई के मध्य आ सकता है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। शुभ मांगलिक खर्च के योग हैं। तीन-तीन ग्रहों के पंचम स्थान पर प्रभाव से संतान पर खर्च की संभावना है। संतान की शिक्षा, विवाह, सगाई आदि पर व्यय होगा। शुभ खर्च के योग बने हुए हैं। रुपयों-पैसों के मामले में आपका हाथ कुछ खुला हुआ है, अत: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। पैसों का संचय करें, यही पैसा आगे वक्त बेवक्त काम आएगा। इस साल किसी को भी रुपया उधार नहीं दें, अन्यथा वापस निकलवाने के लिए आपको भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
हानि, कर्ज व अनहोनी
वाहन सावधानी से चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हैलमेट जैसे सुरक्षासाधनों का प्रयोग अवश्य करें। बारहवें स्थान में राहु के कारण शत्रुओं से सावधान रहें, खासकर आपको खतरा गुप्त शत्रुओं से है। आपके अपने लोग ही आपको नुकसान या हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार व काम-काज में हानि होने के योग कम ही हैं।
वाहन, भूमि, भवन व व्यापार के लिए
आपको बैंक या किसी वित्तीय संस्था से पैसा लेना पड़ सकता है, जिसे आप समय रहते अदा भी कर देंगे। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
यात्राएं
इस साल बारहवें राहु के कारण यात्राओं पर काफी जोर रहेगा। काम-काज, व्यापार को लेकर इस साल खूब यात्राएं होंगी। कुछ यात्राएं सार्थक तो कुछ यात्राएं निरर्थक रहेंगी। यात्रा में कष्ट की भी संभावना है। परिवार के साथ अप्रैल से जून के मध्य किसी लम्बी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
उपायसाल की शुभता में और अधिक वृद्धि करने के लिए माणिक्य रत्न अनामिका अंगुली में धारण करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। बैल को नित्य रोटी दें। सूर्य को अघ्र्य दें। लाल रंग का सुगंधित रूमाल सदैव अपने पास रखें।
