मॉनसून एसैंशियल्स
 
खुद को भीगने से बचाने के लिए मॉनसून एक्सेसरीज जैसे कि छाता, रेनकोट का इस्तेमाल करें। इस ताजगी और हरियाली भरे मौसम में आप ब्राइट शेड के अम्ब्रैला और रेनकोट को ही अपने लिए चुनें। ऐसा करने से आप बारिश से तो बचेंगी ही साथ ही आपके लुक्स में भी कोई कमी नहीं आएगी।
 
स्मार्ट बॉटमवियर
 
लांग ट्राउजर्स और स्कर्ट्स बारिश की कीचड़ में गंदे हो सकते हैं। ऐसे में अपने वर्क प्लेस पर इन कपड़ों को कहें बॉय और नी-लेंथ फॉर्मल स्कर्ट्स को अपनाएं। लेंथ कम होने के कारण ये बारिश में भीगेगी भी नहीं और आपको एक प्रोफेशनल स्मार्ट लुक भी देंगी।
 
ब्राइट कलर्स
 
इस डल से सीज़न में जान डालने के लिए आप हॉट पिंक, फ्लोरोसेंट येलो या चैरी रेड जैसे वाइब्रेंट कलर्स का सहारा ले सकती हैं। झमाझम बारिश वाले इन दो महीनों में वाइट कलर के कपड़ों को अवॉइड करें क्योंकि बारिश में भीगने के बाद वाइट कपड़े ट्रांसपेरेंट हो जाते हैं और आपके कांफिडेंस को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा कलरफुल या जूट हैट्स से भी आप एक अलग स्टाइल क्रीएट कर सकती हैं।
 
कोट्स एंड जैकेट्स
 
इस सीज़न में अपनी ड्रेस को कांप्लिमेंट करने के लिए जैकेट का इस्तेमाल अवश्य करें। ये आपको गर्लिश व स्मार्ट लुक तो देगी ही साथ ही ठंडक में गरमाहट का एहसास भी देगी। आपके प्रोफेशनल एटायर पर क्लासिक ट्रेंच कोट जहां एक तरफ आपको स्टाइलिश लुक देगा वही इसकी वॉटरप्रूव लेयर्स आपको अंदर से भीगने से भी बचाएंगी।
 
एथनिक लुक
 
इंडियन ऑउटफिट पहनना चाहती हैं तो सलवार-सूट को अवॉइड करके शार्ट कुर्ती व लेगिंग को पहन सकती हैं। हवा के साथ होती बारिश में दुपट्टों को संभालना मुश्किल है, ऐसे में खुद को स्कार्फ या स्टोल से एथनिक लुक दें। डेनिम को इस सीजन के लिए वॉर्डरोब में बंद कर दें। 
 
स्मार्ट हैंडबैग्स
 
इस मौसम में केवल वॉटर रेसिस्टेंट मैटीरियल वाले बैग्स का इस्तेमाल करें। बारिश के दाग को छुपाने के लिए केवल ग्रे, ब्राउन और ब्लैक कलर के पर्स का ही इस्तेमाल करें।
 
सही हो फुटवियर
 
इस मौसम में लेदर शूज़ और सैंडल्स को बिल्कुल भी बाहर न निकालें क्योंकि ये बहुत देर में सूखते हैं और भीगने से खराब भी हो जाते हैं। इन दिनों आप खुले व आरामदायक फुटवियर जैसे फ्लोटर्स, फ्लैट्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा केवल फिट सैंडल ही पहने क्योंकि लूज सैंडल्स पहनने से कीचड़ के धब्बे पैरों पर पड़ सकते हैं। 
(फैशन एक्सपर्ट रितु बेरी से बातचीत पर आधारित)