त्रियुगीनारायण मंदिर में लोग क्यों करना चाहते हैं शादी?: Triyuginarayan Temple Wedding
Triyuginarayan Temple Wedding

त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी

यह वह जगह है जहां पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। जिसकी वजह से इस जगह का वातावरण और स्थान शादी करने के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है।

Triyuginarayan Temple Wedding: त्रियुगीनारायण मंदिर उत्तराखंड का एक अभूत ही ख़ूबसूरत धार्मिक स्थल है। इस जगह से हिंदू धर्म से जुड़ी कई सारी धार्मिक मान्यताएँ जुड़ी हुई हैं। इस मंदिर का बहुत ही ज़्यादा धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। यह वह जगह है जहां पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। जिसकी वजह से इस जगह का वातावरण और स्थान शादी करने के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है। इस जगह पर देश भर से लोग आकर शादी करना पसंद करते हैं जिसकी वजह से यह एक बहुत ही खास वेडिंग डेस्टिनेशन भी बन चुका है। आइए जानते हैं कि त्रियुगीनारायण मंदिर में लोग शादी क्यों करना चाहते हैं और यहां शादी करने के क्या खास कारण हैं।

Also read: हरियाली अमावस्या का धार्मिक महत्व

Triyuginarayan Temple Wedding
Religious ambiance

त्रियुगीनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है जो हिंदू धर्म में बहुत ही पूज्यनीय देवता माने जाते हैं। इस मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है और यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थल है जो अपनी शादी को पवित्र और आध्यात्मिक तरीक़े से करना चाहते हैं। इस जगह की शांति और दिव्यता शादी के इस खास दिन को और भी खास बना देती है। मंदिर में शादी करने से एक तरह से पवित्रता और आशीर्वाद मिलता है, जो जोड़े को जीवन भर एक-दूसरे के साथ जोड़ने की ताकत देता है।

त्रियुगीनारायण मंदिर के आस-पास की प्राकृतिक सुंदरता भी इस जगह को एक आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन बनाती है। यह मंदिर घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है, जिससे यहां का माहौल बेहद शांत और रोमांटिक होता है। गंगा नदी के किनारे और पहाड़ियों के बीच बसा यह मंदिर शादी के आयोजन को एक अलग ही अनुभव देता है। यहां के दृश्य, ठंडी हवाएं, और शांति एक आदर्श वेडिंग बैकग्राउंड बनाते हैं। शादी के इस खास दिन को यहां की प्राकृतिक सुंदरता के साथ मनाना एक अविस्मरणीय अनुभव बन सकता है।

wedding rituals
Traditional wedding rituals

त्रियुगीनारायण मंदिर में होने वाली शादियां पूरी तरह से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होती हैं। यहां पर लोग अपनी शादी को पारंपरिक भारतीय शैली में आयोजित कर सकते हैं, जिसमें सभी रस्में और विधियां पूरी श्रद्धा के साथ होती हैं। मंदिर में शादी करने के बाद आशीर्वाद प्राप्त करना और वहां के साधु-संतों से आशीर्वाद लेना भी एक सुखद अनुभव होता है। यह एक धार्मिक अनुभव है, जो जोड़े को जीवनभर के लिए आशीर्वाद और अच्छे रिश्ते की शुरुआत देता है।

त्रियुगीनारायण मंदिर एक बहुत ही सादा और शांत जगह है, जहां शादियों के दौरान कोई भी शोर-शराबा नहीं होता। यहां की सादगी और शांति कुछ जोड़ों को बहुत आकर्षित करती है, खासकर उन लोगों को जो अपनी शादी को भव्यता और भीड़-भाड़ से दूर, एक शांत और पवित्र स्थान पर मनाना चाहते हैं। इस मंदिर में शादी करने से आपको किसी तरह की आडंबर और दिखावे का सामना नहीं करना पड़ता, बल्कि यह एक सच्ची और आत्मिक शादी का अनुभव होता है। यह अनुभव दोनों पक्षों के लिए बहुत खास और यादगार बन जाता है।

Purity and divinity
Purity and divinity

यह माना जाता है कि त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह करने से दांपत्य जीवन सुखी और समृद्ध होता है। यहां की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो शादी के रिश्ते को सशक्त बनाता है। यह मंदिर प्राचीन काल से ही विवाह के लिए एक पवित्र स्थल माना जाता है, और यहां विवाह करने से जोड़े को आशीर्वाद मिलता है, जिससे उनका जीवन खुशहाल और समृद्ध रहता है। यह दिव्यता और पवित्रता शादी के अनुभव को और भी खास बना देती है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...