Vastu Tips for Wedding Gifts
Vastu Tips for Wedding Gifts

Summary: देवभूमि से लेकर दक्षिण भारत तक यादगार और आध्यात्मिक वेडिंग लोकेशंस

आजकल कपल्स अपनी शादी को सिर्फ एक पारंपरिक समारोह नहीं बल्कि एक यादगार और खास अनुभव बनाना चाहते हैं। इसी वजह से वे भारी सजावट और शोर-शराबे वाली वेडिंग्स की बजाय शांत, पवित्र और आध्यात्मिक जगहों को चुन रहे हैं।

Temple Wedding Destinations: आजकल कपल्स अपनी शादी को सिर्फ एक समारोह नहीं बल्कि एक यादगार और खास अनुभव बनाना चाहते हैं। इसलिए वे शोर-शराबे और भारी सजावट वाली के शादी बजाय शांत, आध्यात्मिक और पवित्र जगहों को चुन रहे हैं। मंदिरों में शादी करना इसी ट्रेंड का हिस्सा है, क्योंकि यहां का सुकून और पवित्र वातावरण शादी को और भी यादगार बना देता है। हाल ही में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने ईशा योग केंद्र के अंदर ‘लिंग भैरवी’ मंदिर में शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अगर आप भी अपनी शादी के लिए कोई शांत और आध्यात्मिक जगह ढूंढ रहे हैं, तो भारत के कई पुराने और पवित्र मंदिर इसके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन मंदिरों का शांत और पवित्र वातावरण आपकी शादी को और भी खास और यादगार बना देगा।

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहां के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में त्रियुगीनारायण मंदिर, रुद्रप्रयाग बहुत खास है। यहां शादी करना किसी आशीर्वाद के रूप में लिया जाता है। इसके अलावा केदारनाथ और बद्रीनाथ भी प्री या पोस्ट वेडिंग फोटोग्राफी और रस्मों के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। जागेश्वर धाम के जंगल, ऋषिकेश का नीलकंठ महादेव, हरिद्वार का दक्षिनेश्वर महादेव और चमोली का कल्पेश्वर मंदिर बेहतरीन विकल्प हैं। हिमाचल में ज्वाला देवी, चिंतपूर्णी, नैना देवी और मनाली का प्रसिद्ध हिडिंबा देवी मंदिर भी स्थित है।

दक्षिण भारत में तिरुमाला तिरुपति के गोविंदराजा स्वामी कल्याण मंडपम में शादी करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा श्रीकालाष्ठी मंदिर, सिंहाचलम मंदिर और विजयवाड़ा का कनक दुर्गा मंदिर भी शादी और धार्मिक समारोहों के लिए प्रसिद्ध हैं। ये मंदिर बेहद खास है यहां का पवित्र और धार्मिक माहौल शादी को और भी खास बना देता है।

Mangeshi temples in Goa are peaceful and beautiful options.
Mangeshi temple

गोवा के तांबडीसुर्ला और मंगेशी मंदिर शांत और खूबसूरत विकल्प हैं।उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ, बांके बिहारी, संकट मोचन और नैमिषारण्य बेहद खूबसूरत हैं और यहां आपको खास शांति का अनुभव होगा। मध्य प्रदेश में खाजुराहो, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर आध्यात्मिकता के साथ शाही भव्यता भी जोड़ते हैं।

Dwarkadhish temple are peaceful and beautiful options
Dwarkadhish temple

गुजरात में सोमनाथ, द्वारकाधीश, अंबाजी और मोढेरा सूर्य मंदिर अपनी भव्यता, पौराणिकता और शांत वातावरण के कारण शादी के लिए शानदार विकल्प हैं। राजस्थान में जयपुर का बिरला मंदिर, पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर, उदयपुर का एकलिंग, बीकानेर का करणी माता और प्राचीन अंबिका माता मंदिर शादी के लिए बेहतरीन स्पिरिचुअल स्पॉट हैं।

कर्नाटक में मुरुदेश्वर मंदिर, उडुपी मंदिर, धर्मस्थल, गोकर्णा और श्रृंगेरी विद्याशंकर मंदिर टेंपल वेडिंग के पसंदीदा स्थल हैं।ओडिशा में लिंगराज मंदिर, पुरी जगन्नाथ मंदिर और कोनार्क सूर्य मंदिर बेहतरीन स्थल हैं।

Vishnupad Temple, Padmanabhaswamy Temple,
Vishnupad temple & Padmanabhaswamy

बिहार के विष्णुपद मंदिर और मुंडेश्वरी मंदिर ऐतिहासिक महत्त्व के कारण खास हैं केरल में गुरुवायुर, पद्मनाभस्वामी मंदिर और श्री वडक्कुमनाथन मंदिर औरचोट्टानिकारा मंदिर पारंपरिक साउथ इंडियन वेडिंग्स के लिए परफेक्ट लोकेशंस हैं।पश्चिम बंगाल में कालीघाट, दक्षिनेश्वर, तारापीठ, हानेश्वरी मंदिर और बेलूर मठ के शांत लॉन्स स्पिरिचुअल वेडिंग्स के लिए परफेक्ट हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...