Budget Friendly Winter Destination
Budget Friendly Winter Destination

सर्दियों में घूमने की ख़ास बात

सर्दियों में घूमने के शौकीन हैं तो देश में कई ऐसी खूबसूरत और बजट फ्रेंडली जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में बहुत अच्छे से घूम सकते हैं।

Budget Friendly Winter Destination: सर्दियों के आते ही बहुत सारी जगहों का आकर्षण बढ़ जाता है। यह जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत और मनोरम हो जाती हैं। जिसकी वजह से घूमने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ जाती है। यदि आप भी सर्दियों में घूमने के शौकीन हैं तो देश में कई ऐसी खूबसूरत और बजट फ्रेंडली जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में बहुत अच्छे से घूम सकते हैं। इन जगहों का खास आकर्षण सिर्फ उनका प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, बल्कि वहां के सस्ते रहने, खाने और यात्रा के विकल्प भी हैं। कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां पर आप बजट में घूम सकते हैं। यह सभी जगहें बजट ट्रैवलर्स के लिए बहुत ही उपयुक्त और आदर्श मानी जाती हैं।

Also read: प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है केरल: Kerala Tour

Rishikesh, Uttarakhand

ऋषिकेश का आकर्षण सिर्फ धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता में नहीं, बल्कि कई और चीजें भी है। सबसे अच्छी बात यह कि यहां के अधिकतर होमस्टे, गेस्ट हाउसेज और छोटे होटल्स किफायती होते हैं। इसके अलावा, ऋषिकेश में शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर शांत वातावरण है, जिससे आप कम बजट में रुक सकते हैं। राफ्टिंग और योगा के लिए भी यहाँ बहुत अच्छे सस्ते ऑप्शंस मिलते हैं। बहुत सारी धार्मिक संस्थाएं हैं, जहां पर आप बिना कोई पैसा खर्च किए ठहर सकते हैं।

कसोल की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे एक टूरिस्ट फ्रेंडली जगह बनाता है। इस जगह पर घूमने के साथ यहां की होमस्टे और गेस्ट हाउसेज में ठहरने का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। यह आपको शहर के महंगे होटलों की तुलना में बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं। जिसकी वजह से कसोल को एक बेहतरीन बजट डेस्टिनेशन माना जाता है। कसोल में कैंपिंग, हाइकिंग और ट्रैकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

Udaipur, Rajasthan

उदयपुर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है और अपनी झीलों और ऐतिहासिक महलों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह पर दुनिया के कोने कोने से लोग घूमने के लिए आते हैं। यह जगह बाकि जगहों के मुकाबले काफी किफायती है। इस जगह पर आपको सस्ते होमस्टे और गेस्ट हाउसेज मिल जाएंगे, जिनमें आप कम खर्च में ठहर सकते हैं। पर्यटन स्थल एक-दूसरे के करीब हैं, इसलिए यात्रा पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है।

मसूरी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां आप सर्दियों में कम बजट में आराम से यात्रा कर सकते हैं। मसूरी में बहुत सी सस्ते होमस्टे और हॉस्टल उपलब्ध हैं, ये बड़े होटल्स की तुलना में काफी सस्ते होते हैं। इस जगह का स्थानीय परिवहन भी सस्ता है। इस जगह पर आप आसानी से कैंपिंग, ट्रैकिंग और हाइकिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, मसूरी का बाजार भी काफी सस्ता होता है, जहां आप घूमने के साथ शॉपिंग कर सकते हैं।

Bhilwara, Rajasthan

भीलवाड़ा एक छोटा और राजस्थान का प्रमुख शहर है, जो यहां के पारंपरिक शहरों के मुकाबले काफी बजट फ्रेंडली माना जाता है। इस जगह के किले, मंदिर और हवेलियां कम कीमत में देखी जा सकती हैं, और आपको यहां सस्ते होटलों और रेस्टोरेंट्स का भी अनुभव मिलेगा। इस शहर में बड़े होटल्स और ट्रैवल एजेन्सीज की कमी है, लेकिन यहां आपको बहुत सारे छोटे और सस्ते विकल्प मिल जाएंगे। यहां का लोकल ट्रांसपोर्ट भी बहुत सस्ता होता है।

पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक सुंदर हिल स्टेशन है जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। यह सर्दियों के मौसम में तो और भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। इससे भी खूबसूरत बात यह कि यह जगह बहुत ही किफायती है। यहां पर सस्ते होटेल्स और गेस्ट हाउसेज मिल जाते हैं, जिनमें आप आराम से ठहर सकते हैं। पचमढ़ी का स्थानीय बाजार भी सस्ता है, और यहां पर स्थानीय लोग आपको सस्ते खाने के ऑप्शन देते हैं।

Goa

गोवा के बारे में सोचते ही बीच और पार्टी का ख्याल आता है, लेकिन यहां पर सस्ते होटल्स और गेस्ट हाउसेज भी हैं, जिनमें आप बजट में रह सकते हैं। इस जगह पर मौजूद हॉस्टल्स तो और भी सस्ते हैं। गोवा में कई सस्ते कैफे और रेस्टोरेंट्स भी हैं, जहां आप स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं। गोवा में समुद्र किनारे का अनुभव लेना महंगा नहीं है, और अगर आप लोकल परिवहन का इस्तेमाल करते हैं, तो यात्रा का खर्च भी कम हो जाता है। जिसकी वजह से आप इस जगह पर बजट में घूम सकते हैं।

कांची की पहचान एक धार्मिक और आध्यात्मिक शहर के रूप में है, जहां आप बहुत अच्छी तरह से घूम और ठहर सकते हैं। यहां के पुराने मंदिर और ऐतिहासिक स्थल देश दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ खींचते हैं। इससे भी अच्छी बात यह कि इन्हें देखने के लिए आपको बड़े खर्चे की जरूरत नहीं होती। यहां के स्थानी गेस्ट हाउसेज काफी बजट फ्रेंडली होते हैं, और खाने का खर्च भी कम आता है। यह जगह उन लोगों के लिए आदर्श है जो शांति और धार्मिक वातावरण का आनंद लेना चाहते हैं।

Mumbai, Maharashtra

मुंबई का नाम सुनते ही बड़े खर्चे का ख्याल आता है, लेकिन यहां पर भी आप बजट में घूम सकते हैं। मुंबई में सस्ते होटेल्स, गेस्ट हाउसेज और लोकल रेस्टोरेंट्स की कोई कमी नहीं है। बहुत सारे हॉस्टल्स और डोम भी बाहर से आए सैलानियों को ठहरने का बहुत अच्छा विकल्प देते हैं। अगर आप लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो यात्रा का खर्च कम हो जाता है। जुहू और गिरगांव जैसे समुद्र तटों पर घूमने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता।

सिक्किम को अपने खूबसूरत दर्शनीय स्थलों के लिए जाना जाता है। गंगटोक और दार्जिलिंग जैसे पर्यटक स्थल सर्दियों में बहुत आकर्षक हो जाते हैं। इस जगह पर आपको सस्ते होमस्टे और गेस्ट हाउसेज मिल जाते हैं जिसकी वजह से आपकी ट्रिप बजट फ्रेंडली हो जाती है। सिक्किम में ट्रैकिंग, हाइकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों का खर्च भी कम होता है। सिक्किम का लोकल खाना सस्ता और स्वादिष्ट होता है। इस जगह पर आप स्थानीय संस्कृति और खानपान का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

सर्दियों में घूमने के लिए देश में इनके अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जो सस्ती हैं जहां पर आप अच्छे से अपना समय बिता सकते हैं। इन जगहों पर सस्ते होटल्स, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने के अच्छे विकल्प मिलते हैं, जिससे आपका यात्रा खर्च कम हो जाता है। इन स्थानों पर घूमने के लिए बस आपको अच्छी जानकारी होनी चाहिए। अच्छी जानकारी का होना भी आपकी ट्रिप को काफी किफायती और खूबसूरत बना देती है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...