गोवर्धन पूजा में आजमाएं ये वास्तु उपाय, दूर होगी निगेटिव एनर्जी : Gowardhan Puja Vastu Upay
हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। कहते हैं कि इस शुभ दिन पर कुछ खास उपायों को करने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Govardhan Puja Vastu Upay: दिवाली के बाद 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है और उसकी परिक्रमा की जाती है। आज के दिन मथुरा स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। कहते हैं कि इस शुभ दिन पर कुछ खास उपायों को करने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Also read: बच्चा बार-बार हो रहा है बीमार, तो अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स
पहला उपाय
गोवर्धन की पूजा में घी के दीपक में दो गुंजा के दाने भी डाल दें और पूजा के बाद उसकी धूप को दोनों हाथों से लेकर अपनी आंखों पर लगाते हुए पीछे की ओर ले जाएं। ऐसा करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।
दूसरा उपाय
पूजा की थाली में 5 गोमती चक्र और 5 कौड़ियां रखें और उनकी भी रोली-चावल से पूजा करें। पूजा के बाद इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से धन प्राप्ति होगी।
तीसरा उपाय

इस दिन गाय के माथे पर तिलक लगाकर, हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।
चौथा उपाय
करियर में आगे बढ़ने के लिए गोवर्धन पूजा वाले दिन विष्णु मंदिर में हरी सब्जियों का दान करना चाहिए और 108 बार विष्णु जी के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र- ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’
पांचवा उपाय
गोवर्धन पूजा के समय एक हल्दी की गांठ, एक गोमती चक्र, कौड़ी, जाफल और 5 मुखी रुद्राक्ष लेकर एक पोटली बनाएं और पूजा के बाद उस पोटली अपने पास रख लें।
छठा उपाय

घर में अन्न और धन की बरकत के लिए गोवर्धन पूजा वाले दिन मंदिर में जाकर सवा किलो बाजरा या चावल का दान करना चाहिए।
सातवां उपाय

घर के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहे उसके लिए गोवर्धन पूजा वाले दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और थोड़ी सी खील चिपका दें।
