भगवान में आस्था…यानी एक एहसास कि कोई है, जो हमारी सारी दिक्कत हर लेगा। फिर कोई दिक्कत हमारे आस-पास भी नहीं आएगी। ठीक यही आस्था या अर्जी लेकर लोग मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भी जाते हैं। राजस्थान के दौसा जिले में बना ये मंदिर, सैकड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। भगवान हनुमान को समर्पित ये मंदिर उनके बाल रूप के दर्शन कराता है। ये मंदिर वैसे तो उत्तर भारत में काफी चर्चित है लेकिन यहां आने वाले भक्त पूरे भारत से आते हैं। दौसा जिले के मेहंदीपुर पहुंचना भी कठिन नहीं है। यहां शनिवार और मंगलवार को भक्तों का मानो रेला सा लग जाता है। यहां एक नहीं कई सारे मंदिर एक साथ बने हैं। जहां उड़द की दाल, चावल और बूंदी के लड्डू जैसा प्रसाद चढ़ाया जाता है। 
सिद्धपीठ है ये मंदिर-
मेहंदीपुर बाला जी मंदिर को हनुमान जी के 10 सिद्धपीठों में से एक माना जाता है। मान ये भी जाता है कि यहां भगवान जागृत रूप में होते हैं। 
मंदिर के पास कई मंदिर-
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास कई और मंदिर भी है। इन मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ सी हो जाती है। ये मंदिर हैं-
  • अंजनी माता मंदिर
  • काली माता मंदिर
  • गणेश जी मंदिर
  • पंचमुखी हनुमान मंदिर
छाती पर छिद्र-
मेहंदीपुर बालाजी कि छाती पर एक छिद्र है। ये बाईं ओर बना है। इस छेद में से लगातार जल बहता रहता है। 
तीन भगवान-
इस मंदिर में सिर्फ हनुमान जी ही विराज नहीं हैं। यहां पर प्रेतराज और कप्तान यानी भैरो भगवान भी यहां विराजते हैं। 
भूतप्रेत की जांच और एक्सपर्ट –
जो लोग भूतप्रेत पर विश्वास करते हैं, वो बालाजी ज्यादा आते हैं। यही वजह है कि साल 2013 में जर्मनी, निदरलैंड्स, एम्स और दिल्ली यूनिवर्सिटी के जानकार यहां रिसर्च के लिए भी आए थे। 
कैसे पहुंचें मंदिर-
इस मंदिर तक आना कठिन बिलकुल नहीं है। अगर आप यहां रेल से आना चाहते हैं तो दौसा हर जगह से रेल से अच्छे से जुड़ा हुआ है। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के लिए सबसे करीबी स्टेशन दौसा ही है। वहीं हवाई यात्रा करनी है तो यहां से नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर है, जो यहां से सिर्फ 33 किलोमीटर दूर है। जिसको तय करने के लिए कैब आसानी से मिल जाती हैं। जबकि आगरा एयरपोर्ट भी यहां से बहुत दूर नहीं है। 133 किलोमीटर दूर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से भी अपनी यात्रा की जा सकती है। इसके अलावा अगर आप सड़क के रास्ते यहां आना चाहें तो जयपुर के रास्ते आपको यहां आना होगा। ये शहर यहां से 55 किलोमीटर दूर है। राजस्थान स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसें भी आपको यहां तक आराम से पहुंचा देंगी। आगरा और दिल्ली से भी यहां से लिए नियमित बसें चलती रहती हैं। 
ये भी पढ़ें-