हर कोई वीकेंड में ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां शांति हो, जहाँ दिन भर आराम कर सकें, अच्छी-अच्छी चीज़ों के मज़े ले सकें। ताकि हफ्ते भर कि अपनी थकावट दूर कर नये हफ्ते की तैयारी ताज़े और अच्छे मन के साथ कर सकें। आज आपके वीकेंड को ही ध्यान में रख कर हम आपके लिए कुछ ट्रैवल टिप्स लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड ट्रिप को सफल बनाएँगे।
- सबसे पहले अपने वीकेंड को अच्छे से प्लान करें और इसके बाद ही एक मजेदार वीकेंड के लिए अपनी यात्रा शुरू करें।
- अच्छा होगा कि आप अपनी मनपसंद जगह चुनिए। जहां आप जाना चाहते हैं या जहां जाने के लिए आप काफी समय से सोच रहे हैं। सेकेंड च्वाईस दूसरों की बताये हुये स्थानों को दें।
- आप अपनी मनपसंद जगह घूमने के लिये एक निश्चित बजट तय करें। यह बजट ऐसा होना चाहिये कि जिससे आपके जरूरी काम प्रभावित न हों।
- बेहतर होगा कि आप ग्रुप में यात्रा करें। क्योंकि ग्रुप में वीकेंड ट्रिप का मजा और अनुभव ही अलग होगा। इसलिए आप जिन लोगों के साथ सहज हों उनके साथ योजना बनाएं। इसके लिये अपने परिवार, नाते रिश्तेदार या मित्रों व शुभचिंतकों से बात करें और उन्हे अपने यात्रा-ग्रुप मे शामिल करें।
- वीकेंड ट्रिप मे एक यात्री के लिए खाने की चीजें पैक करना सबसे जरूरी होता है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले ध्यान दें कि आपने अपनी मनपसंद खाने और पीने के सामान अपने साथ रखें हैं या नहीं।
- कोशिश करें कि कम समान ही यात्रा मे साथ ले जायें। कम से कम और बस कुछ जरूरी सामानों को ही पैक करें, जिससे कि आप आराम से अपनी यात्रा का भरपूर मजा ले सकें।
- कोशिश करें कि जहां आपको जाना है उसके नजदीक ही अपने रूकने का स्थान बुक करें। यह इसलिये अच्छा होगा क्योंकि इससे आपके पास आपके मनपसंद जगह में घूमने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय होगा। ऐसे होटल का चुनाव करें जो आपके बजट में ही हो, जिससे कि आप शॉपिंग के लिए कुछ पैसे बचा सकें।
- आपका यह प्रयास होना चाहिये कि आप अपने मोबाईल को बंद रखें या उसका न्यूनतम उपयोग करें। याद रखें कि आप एक वीकेंड ट्रिप पर आए हैं अपने सारे परेशानियों से दूर, इसलिए अपने फोन और लैपटॉप को बिल्कुल बंद रखें ताकि आपके कॉल, मेल या मेसेज से आपकी आनंद में किसी भी तरह की बाधा ना आए।
- वीकेंड पर सप्ताह के आखिरी दिनों में सारे नियम और कामों से दूर अपने आपको ही पूरा समय दें, ताकि आपको पूरा आराम मिल सके और आप नए जोश के साथ नए सप्ताह के लिए तैयार हो सकें।
- अब आप अपनी यात्रा से लौट कर जब आयेंगे तो आपके पास एक नया जोश, नई ऊर्जा और अच्छी यादें होंगी। साथ मे जो प्रसन्नता होगी वह आपके व्यक्तित्व और कार्यकुशलता मे चार चांद लगायेगी।
ये भी पढ़ें –
क्या आपने देखा है देशभर में फैले ये बेहद खूबसूरत वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स
घूमने जा रहे हैं तो बैग पैक करने के पहले जरूर पढ़े सेलिब्रिटीज़ के ये स्मार्ट ट्रैवलिंग टिप्स
इंडिया के ये 7 खूबसूरत और अनोखे जंगल सफारी आपको कर देंगे रोमांचित
आप हमें ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
