दिल्ली में रहने वालों के लिए ये वीकेंड ट्रिप हो सकती है अच्छा विकल्प: Delhi Short Trips
Delhi Short Trips

दिल्ली के पास इन जगहों पर घूमने का बनाइए प्लान

वीक ऑफ पर खुद को फ्रेश करना हर किसी का मोटिव होता है ताकि आने वाला हफ्ता अच्छे से बीते। कई लोग वीक ऑफ में घूमने के लिए निकल जाते हैं। वह कुछ आस-पास की जगह पर ही घूम आते हैं ताकि थोड़ा चेंज हो जाए।

Delhi Short Trips: भागती दौड़ती जिंदगी में कुछ पल हर कोई सुकून के चाहता है। ये सुकून पाने के लिए हर किसी को हफ्ते में पांच दिन काम करने के बाद वीक ऑफ का इंतजार रहता है ताकि वह शांति से रह सके और अगले हफ्ते काम करने के लिए खुद को तैयार कर सके। वीक ऑफ पर खुद को फ्रेश करना हर किसी का मोटिव होता है ताकि आने वाला हफ्ता अच्छे से बीते। कई लोग वीक ऑफ में घूमने के लिए निकल जाते हैं। वह कुछ आस-पास की जगह पर ही घूम आते हैं ताकि थोड़ा चेंज हो जाए। आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपको कुछ जगहों के बारे में बताते हैं जहां जाकर आप अपने वीकेंड को शानदार बना सकते हैं। आपका ये ट्रिप वीकेंड में ही निपट जाएगा और आपको मजा भी बहुत आएगा।

नीमराना

Delhi Short Trip
Neemrana

नीमराना एक खूबसूरत पैलेस है, जहां वीकेंड पर जाकर आप आराम से रह सकते हैं। ये एक पैलेस है जिसे होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। लोग यहां आकर शाम को शाही नजारे एंजॉय करते हैं। आपको यहां राजस्थानी कल्चर देखने को मिलेगा। ये दिल्ली से ज्यागा दूर भी नहीं है। सिर्फ 130 किमी है। जहां आप आराम से अपनी गाड़ी से 2-3 घंटे में पहुंच जाएंगे।

मथुरा

दिल्ली के आस-पास के लोग जब छुट्टी होती है, तो वह वृंदावन निकल जाते हैं। वीकेंड पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति भी मिलेगी और फैमिली के साथ आउटिंग भी हो जाएगी। आप वीकेंड पर मथुरा-वृंदावन के कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

Mathura
Mathura

आगरा

दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल को हर कोई देखना चाहता है। विदेशों से लोग इसे देखने के लिए आगरा आते हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए आगरा बेस्ट है। आप यहां ताजमहल के साथ रेड फोर्ट, फतेहपुर सीकरी भी देख सकते हैं। आप अपनी गाड़ी से पूरा शहर 2 दिन में देख सकते हैं। आगरा का आपका ये ट्रिप पॉकेट फ्रेंडली भी होगा।

Agra

जयपुर

वीकेंड पर आप घूमने के साथ शॉपिंग भी करना चाहते हैं, तो जयपुर आपके लिए बेस्ट है। जयपुर की वाइब ही अलग है। इस शहर में आपको बहुत कुछ देखने को मिलता है। हवा महल, आमेर का किला, जल महल, सिटी पैलेस समेत कई फोर्ट आप जयपुर में देख सकते हैं। इसके साथ ही आपको यहां स्ट्रीट फूड भी बहुत खाने को मिलेगा। साथ ही आप जयपुर में ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं। बंदेज के कपड़ों से लेकर जूती तक। आप बहुत कुछ वहां सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।

Jaipur

ऋषिकेश

वीकेंड ट्रिप के लिए ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है। यहां ढेर सारे मंदिर के साथ आप कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। राफ्टिंग, बंजी जंपिंग के साथ और भी कई चीजें कर सकते हैं। ऋषिकेश में छोटे-छोटे कैफे भी हैं जहां आप टेस्टी खाना खा सकते हैं। ऋषिकेश में आकर आप गंगा किनारे कई घंटों तक बैठ सकते हैं। गंगा किनारे बैठकर मन को बहुत सुकून मिलता है।

Rishikesh

ऐसी ही कुछ जगहों पर आप वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ये ट्रिप कम समय में ही कंप्लीट हो जाती है। साथ ही आपका मूड भी चेंज हो जाता है।