यूं तो दिल्ली में घूमने के लिए काफी ऑप्शंस हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली घूम-घूम कर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताएंगे। ‘पानीपत की लड़ाई’ के लिए फेमस हरियाणा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। दिल्ली के समीप होने के कारण हरियाणा मुगल शासकों के प्रभाव क्षेत्र में भी रहा है। हिस्ट्री लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन प्लेस है। यहां आप अपने वीकेंड को अच्छे से एन्जॉय करने के साथ-साथ कुछ हिस्टोरिकल इनफार्मेशन भी इकट्ठा कर सकते हैं।

 

असिगढ़ का किला

हरियाणा के हिसार में स्थित पृथ्वीराज चौहान फोर्ट को असिगढ़ फोर्ट के रूप में जाना जाता है। लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में फैले हुए इस किले को पुरातत्व सर्वेक्षण ने राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारक के रूप में घोषित किया है। मुख्य रूप से पत्थरों से बना हुआ यह किला वर्तमान में एक खंडहर के रूप में स्थित है। हर वीकेंड पर आस-पास के सैलानियों का आवागमन यहां देखने को मिलता है। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अलग एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

गुजरी महल

हरियाणा के हिसार में स्थित गुजरी महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने 1354 में करवाया था। इसकी संरचना ताजमहल की तरह ही है। इस महल को बनवाने में दो साल का टाइम लगा था। इस किले के अंदर बारादरी भी मौजूद हैं।

 

अग्रोहा धाम हिसार

अग्रोहा धाम हरियाणा के हिसार में स्थित बेहद ही खूबसूरत हिन्दू धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का आर्किटेक्चर किसी महल से कम नहीं है। इस पवित्र धाम को तीन भागों में बांटा जा सकता है, जिसके सेंट्रल में देवी महालक्ष्मी विराजमान हैं। मंदिर के पास मौजूद सरोवर इस मंदिर की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देता है।