निश्चित जगह तय करें

घर के भीतर प्रोफेशनल माहौल जगाने के लिए एक निश्चित जगह तय करें। लैपटॉप को लेकर इधर-उधर बैठने से काम ढ़ंग से नहीं हो पाता। किसी निर्धारित जगह पर आप टेबल चेयर लगाकर वहां अपने काम की सारी चीज़ें जैसे फाइल, पेपर, नोट बुक, स्टेशनरी आदि सेट कर सकती हैं।  

 

काम को भी बनाएं डिजाइनर

वर्क एरिया को बोरिंग रखने की बजाय अगर आप उसे थोड़ा-सा स्टाइलिश व सजाकर रखेंगी तो ऐसे में आपको भी काम करने में अच्छा लगेगा। अपने वर्क एरिया के पास सामान फैलाएं नहीं बल्कि इसे होल्डर ट्रे या फिर डेस्क ऑर्गनाइज़र में समेट करके रखें। फोल्डिंग टेबल, काम की चीज़ों को बड़े-बड़े ब्लू प्रिंट्स में लगाने से एरिया सेट नज़र आएगा। इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स के तारों को एक जगह ढ़ंग से बांध कर रखें, उन्हें यूं ही बिखरा व फैला हुआ न छोड़ें।

 

डेस्क/वर्कटेबल

इन दिनों मार्केट में वर्क स्टेशन के लिए एक से एक फर्नीचर मौजूद हैं। एक कंफर्टेबल चेयर व आकर्षक टेबल में ख़र्चा करके आप अपने होम ऑफिस को शानदार बना सकते हैं।

स्मार्ट स्टोरेज

प्रॉपर स्टोरेज के लिए वर्किंग एरिया के इर्द-गिर्द खूब सारी ड्रॉअर होनी चाहिए। वॉल पर शेल्फ लगाकर आप उसकी कैबिनेट्स को कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्रॉअर के अंदर स्टेशनरी व अन्य सामान रखकर आप चीज़ों को ऑर्गनाइज़्ड व धूल-मिट्टी से दूर रख सकते हैं।

 

लाइट व हवा मिले प्रॉपर

घर हो चाहें ऑफिस ताज़ी हवा व नैचुरल लाइट का आना बहुत ज़रूरी है। हवा के लिए आप indoor plants का प्रयोग भी कर सकते हैं।

 

गोपनीयता व शांति का रखें ख्याल

खिड़की के पास अगर आप अपना वर्किंग एरिया चुन रहे हैं तो इस बात का ख़्याल रखें कि वहां से कोई बाहरी शोर न आए। वैसे इन सबसे बचने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के हेडफोंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही घर में शांति को बनाए रखने के लिए कुछ नियम ज़रूर बनाएं।

 

प्रेरणादायक स्रोत

वर्क प्लेस के आस-पास खुद को बूस्ट करने के लिए अच्छी-अच्छी किताबें, स्कैच पेंस, motivational posters, म्यूज़िक सिस्टम का इंतज़ाम करें। इससे आप एनर्जेटिक रहेंगे और काम से बोर भी नहीं होंगे।

अन्य लेख पढ़ें

लाइफ में रोमांस बढ़ाने के 10 टिप्स

अब चमकेगा घर का हर कोना

पुराना फर्नीचर भी लगे नया-नया

 
आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।