Celebrity Parenting Tips: बच्चे की परवरिश सबसे मुश्किल कामों में से एक है। खासकर टीनेज में बच्चों को संभालना और उन्हें इंडिपेंडेंट बनाना पेरेंट्स की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वैसे तो हर पेरेंट्स का बच्चे को पालने और शिक्षा देने का अपना अलग तरीका होता है लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें लगभग हर माता-पिता को अपनी पेरेंटिंग का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। पेरेंटिंग के ऐसे ही कुछ गुण साझा किए हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने। ट्विंकल का मानना है कि पेरेटिंग पेरेंट्स का सबसे अहम कर्तव्य होता है। वर्कलाइफ के साथ बच्चों को बड़ा करना और इंडिपेंडेंट बनाना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आवश्यक है डिसिप्लेन और सही सीख की। यदि आप भी अपने बच्चे को इंडिपेंडेंट बनाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं।
बच्चे पर दबाव न डालें

यदि आप अपने बच्चे को खुश, सफल और इंडिपेंडेंट बनाना चाहते हैं तो उनपर किसी प्रकार का दबाव न डालें। बच्चों पर अतिरिक्त दबाव डालने से उन्हें मानसिक तनाव हो सकता है, जिसका प्रभाव उनकी परफॉर्मेंस पर दिखाई दे सकता है। बच्चा जो काम खुद से करना चाहता है उसे करने में उसकी मदद करें। बच्चे पर पढ़ाई, कैरियर और काम का दबाव न डालें।
स्वयं निर्णय लेने दें
बच्चे के लिए क्या सही है और क्या गलत इसका फैसला बच्चे को खुद करने दें। इसका मतलब ये नहीं है कि पेरेंट्स बच्चे के हर निर्णय को आंख बंदकर स्वीकार करें बल्कि उन्हें सही रास्ता सुझाएं। जहां मदद की जरूरत हो वहां बच्चे के साथ खड़े रहें। स्वयं निर्णय लेने से बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपनी गलतियों से सीखता है।
छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दें
यदि आप बच्चे को इंडिपेंडेंट बनाना चाहते हैं तो उसे छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देने की आदत डालें। अधिकांश पेरेंट्स बच्चे के सभी काम खुद ही संभालते हैं लेकिन यदि आप उन्हें काम करने ही नहीं देंगे तो बच्चा सीखेगा कैसे। इसलिए घर के छोटे-मोटे काम में उसे मदद करने के लिए कहें, उसे खुद से अपना बैग पैक करने दें या राशन लाने में उसकी मदद लें।
बच्चे की करें सराहना
बच्चे की लर्निंग प्रोसेस बड़ों के मुकाबले थोड़ी स्लो होती है। यही वजह है कि वह एक बार में सही डिसीजन या काम नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में बच्चे को क्रिटिसाइज करने की बजाये उसके काम को सराहें। हर वक्त बच्चे को क्रिटिसाइज करने से उसका सेल्फ कॉन्फिडेंस लूज हो सकता है। कई मामलों में बच्चा डिप्रेशन का शिकार भी हो जाता है।
सही रुटीन बनाना

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा इंडिपेंडेंट बनें और सफलता हासिल करे जिसके लिए डिसिप्लेन की आवश्यकता होती है। पेरेंट्स बच्चे की दिनचर्या पर ध्यान दें और उसे प्राथमिकता के अनुसार सेट करें। एक परफेक्ट लाइफस्टाइल और रुटीन बच्चे की सफलता की कुंजी हो सकती है।
असफलता को हावि न होने दें
सफलता और असफलता सिक्के के दो पहलू हैं जिसे हर किसी को फेस करना पड़ता है। यदि आप बच्चे की असफलता पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो बच्चा जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप बच्चे की असफलता को उसपर हावि न होने दें। उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इससे न केवल बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि वह इंडिपेंडेंट भी बनेगा।
