हर लड़की की जिंदगी में एक मोड़ आता है जब वह मां बनने वाली होती है। मां बनने का एहसास तो बहुत खास होता है लेकिन इसे निभाना बहुत मुश्किल होता है। इस दौरान आपको कई चीजों को छोड़ना भी पड़ता है और कई चीजों को अपनाना भी पड़ता है वह भी सिर्फ अपने बच्चे के लिए। साथ ही सेलिब्रिटीज की बात की जाए तो सेलिब्रिटी अक्सर फिल्मों में मां का किरदार निभाती हैं लेकिन असल जिंदगी में भी अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखती हैं।
मूवीस में तो मां का रोल निभाना बेहद आसान होता है लेकिन रियल लाइफ में इस जिम्मेदारी को अपनाना बेहद मुश्किल होता है। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने बच्चों को कैसे संभालती हैं इस बारे में बात करेंगे। सेलिब्रिटी अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को एक साथ चला कर चलती हैं। वे काम करने के साथ-साथ अपने बच्चों का भी और अपने घर का भी बहुत अच्छे से ध्यान रखती हैं। जिसके चलते आज हम कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मॉम के पेरेंटिंग टिप्स आपसे शेयर करने जा रहे हैं।
करिश्मा कपूर
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है लेकिन आज भी काफी सुर्खियों में शुमार रहती हैं। साथिया आपको बता दें कि करिश्मा कपूर एक स्ट्रिक्ट मॉम होने का दावा करती है। करिश्मा का मानना है कि किसी भी एक्टिविटी को यदि संयम और सीमित रूप से किया जाए तभी तक वह अच्छा होता है। अभिनेत्री ने अपने बच्चों के लिए कुछ रूल्स एंड रेगुलेशन बनाए हैं जैसे उनके बच्चे बखूबी फॉलो करते हैं। अभिनेत्री का मानना है कि पेरेंट्स और बच्चों के बीच पारदर्शिता होनी चाहिए साथ ही बच्चों की प्रॉब्लम एक दोस्त बनकर सुननी चाहिए।
ऐश्वर्या राय बच्चन
View this post on Instagram
1994 की मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की सोच अपने बच्चे को लेकर काफी अलग है। ऐश्वर्या राय का कहना है कि हर मां को अपने मदद गुड का भरपूर आनंद लेना चाहिए और अपने बच्चे को भरपूर समय देना चाहिए। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय अपने काम के साथ-साथ अपनी बच्ची आराध्या को भी संभालती हैं। वही हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी नेक्स्ट फिल्म की शूटिंग के लिए गई थी वहां वे अपने साथ आराध्या को भी ले कर देंगे। साफ समझ आता है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी का कितना ध्यान रखती है।
माधुरी दीक्षित
View this post on Instagram
डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं और माधुरी अपने दोनों बेटे का बहुत ध्यान रखती हैं। माधुरी अपने बच्चे को लेकर काफी सेंसिटिव हैं और उन्होंने भी अपने बच्चों के लिए कुछ नियम कानून बनाकर रखे हैं। करिश्मा कपूर की तथा माधुरी दीक्षित अपने बच्चों के लिए एक स्ट्रिक्ट मॉम है।
ट्विंकल खन्ना
View this post on Instagram
मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की वाइफ और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों के लिए सख्त मॉम है। ट्विंकल के घर में भी कुछ दूर बने हैं जो उनका पूरा परिवार फॉलो करता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि अक्षय कुमार सुबह काफी जल्दी उठ जाते हैं इसी की तरह ट्विंकल खन्ना भी अपने बेटे को 6:30 बजे उठा देती हैं। साथ ही अपनी बेटी के साथ खेलने के लिए भी समय निकालती हैं। इसके साथ-साथ ट्विंकल अपने घर का काम और अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान देते हैं। सुबह जल्दी उठकर अपने काम खत्म करती है और उसके बाद फिर अपनी बेटी के साथ योग करती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने के लिए खुद के बचपन के अनुभवों का सहारा लेती हैं।
करीना कपूर खान
View this post on Instagram
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर अक्सर ही अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती है। करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ साथ अपने काम को भी हैंडल करती है। आपको बता दें कि करीना अक्सर अपने बच्चों के साथ टाइम बताती हैं। हालांकि अभी अब उनके बच्चे छोटे-छोटे हैं और इसीलिए वे अपने बच्चों को फिलहाल बहुत टाइम देती है। करीना अपने बच्चे की परवरिश एक आम इंसान की तरह ही करना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को कई समय तक सोशल मीडिया के सामने आने नहीं दिया था और ना ही उसका नाम सब को बताया था। करीना के साथ-साथ सैफ अली खान भी अपने बच्चों की परवरिश बेहद खास रूप से करते हैं।
यह भी पढ़े।
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
