नवजात शिशु को तकिया लगाकर क्यों नहीं सुलाना चाहिए: Risks of Pillows for Newborns:
अब हम जानते हैं कि क्यों बच्चों को तकिया लगाकर नहीं सुलाना चाहिए।
Risks of Pillows for Newborns: बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है, खासकर जब वे एक साल से छोटे होते हैं। इस उम्र में हर छोटी बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है, जैसे कि उन्हें क्या खिलाना है, किस तरह के कपड़े पहनाने हैं, और किस तापमान में रखना है। इसी तरह, बच्चों को लेकर पेरेंट्स के मन में यह कंफ्यूजन भी रहता है कि उन्हें तकिया देना चाहिए या नहीं। कुछ माता-पिता मानते हैं कि तकिया लगाने से बच्चे का सिर सही आकार में रहता है, जबकि कुछ इसे जरूरी नहीं समझते। अब हम जानते हैं कि क्यों बच्चों को तकिया लगाकर नहीं सुलाना चाहिए।
गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर दबाव
बच्चों की गर्दन और रीढ़ की हड्डी की हड्डियाँ पूरी तरह से विकसित नहीं होतीं। तकिया उपयोग करने से उनकी गर्दन की प्राकृतिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, जिससे दर्द और असहजता हो सकती है। यह उनके मांसपेशियों और हड्डियों पर दबाव डाल सकता है।
सांस की समस्या

तकिए के कारण बच्चों के श्वसन तंत्र का विकास पूर्ण रूप से नहीं हुआ होता है। खासकर अगर तकिया बहुत मोटा हो, तो बच्चे की सांसों की नली में रुकावट आ सकती है। इससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है, खासकर सोते समय।
सिर के आकार पर असर
बच्चे का सिर ठीक से न सोने की वजह से चपटा हो सकता है, जिससे उसके सिर का आकार प्रभावित हो सकता है और विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खासकर, जो बच्चे पहले महीनों में सिर के बल सोते हैं, उनमें फ्लैट हेड सिंड्रोम की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए बच्चों को सही तरीके से और समय-समय पर सोने की स्थिति में रखना बहुत ज़रूरी है।
कब तकिया लगाकर सुलाना चाहिए?

नवजात शिशु को पहले दो वर्षों तक तकिए पर नहीं सुलाना चाहिए, क्योंकि इस दौरान उनका शरीर और मस्तिष्क पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं। तकिए पर सोने की सही उम्र तब शुरू होती है जब बच्चा लगभग 3 साल का हो जाए। इस उम्र के बाद उनके शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं, और वे तकिए का उपयोग सुरक्षित रूप से कर सकते हैं।
कौन सा तकिया लगाकर सुलाना चाहिए?
राई का तकिया नवजात शिशु के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर ठंड के मौसम में। राई की तासीर गरम होती है, जिससे शिशु को सर्दी से बचाव मिलता है। यह तकिया शिशु के सिर के आकार को सही रखने में मदद करता है, क्योंकि इसका वजन और संरचना ऐसा होती है कि सिर पर समान दबाव पड़ता है, जिससे सिर की बनावट सही रहती है। इसके अलावा, राई के तकिये का प्रयोग गर्दन पर भी कोई दबाव नहीं डालता, जिससे शिशु को आरामदायक नींद मिलती है।
