Overview:
आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गुरु गौर गोपाल दास के कुछ लाइफ मंत्र आपकी पटरी से उतरी जिंदगी को फिर से ट्रैक पर ला सकते हैं। ये लाइफ मंत्र आपको जीवन को नए नजरिए से देखना सिखाते हैं।
Gaur Gopal Das Life Lessons: हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी खुशियों से भरी हुई हो। वो काम के तनाव से दूर परिवार के साथ सुख से जिए। लेकिन अक्सर ऐसा हो नहीं पाता। आज के समय में हर शख्स अपनी ख्वाहिशों के बोझ तले दबा हुआ नजर आता है। जिंदगी में खुशियों से ज्यादा तनाव महसूस करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपको अपने जीवन के विषय में एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। इन सभी परेशानियों और स्थितियों का हल अध्यात्म और बदलाव में छुपा है। आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गुरु गौर गोपाल दास के कुछ लाइफ मंत्र आपकी पटरी से उतरी जिंदगी को फिर से ट्रैक पर ला सकते हैं।
हमेशा करें तीन बातों की परवाह
कुछ चीजों और बातों की कद्र हमें उनके जाने के बाद ही होती है। और ऐसे में हमारे पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं रह जाता है। ये तीन बातें हैं समय, लोग और रिश्ते। इसलिए जिंदगी हमें ये बताए कि आपने क्या खोया है, इससे पहले की इन चीजों से प्यार करना सीख लें।
खुशियां बांटना सीखें
आपने हमेशा सुना होगा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। गुरु गौर गोपाल दास कहते हैं कि जो हाथ गुलाब देता है, वह उसकी खुशबू भी बरकरार रखता है। सूरज रोज इसी संदेश के साथ उदय होता है कि दूसरों को रोशनी बांटने से उसका प्रकाश फीका नहीं पड़ता। इसलिए खुशियां और अच्छाइयां बांटते चलें। इससे आप खुद भी खुश रहेंगे।
जिंदगी को आसान बनाना सीखें
जिंदगी में हमारे साथ जो कुछ भी होता है, हम उसे कैसे संभालते हैं, वास्तव में यही हमारे जीवन को बदल सकता है। हर स्थिति अलग होती है और उसे अलग दृष्टिकोण से संभालने की जरूरत होती है। आप समझदार तब ही कहलाएं और खुशियों को तब ही संभाल पाएंगे, जब आप कुछ बातों पर ध्यान देंगे और कुछ बातों को नजरअंदाज करेंगे। ध्यान रखें जिंदगी आसान नहीं होती, हमें इसे आसान बनाना पड़ता है।
खुशियों का रिमोट रखें अपने हाथ
आज के समय में हम दूसरों के कारण ज्यादा परेशान रहते हैं। उसने ऐसा नहीं किया, उसको ऐसा नहीं करना चाहिए था, उसने मेरे साथ गलत किया है, मैं उसके लिए इतना करता हूं और वो कुछ नहीं करता। ऐसी ढेरों बातें हमारे दिमाग में चलती हैं। लेकिन ध्यान रखें जिंदगी में लोग और चीजें दोनों ही हमारी खुशियां में योगदान देते हैं। लेकिन ये इसे बनाते नहीं हैं। सच्ची खुशी तब शुरू होती है जब आप खुद इसका अधिकार अपने पास रखते हैं। इसलिए अपनी खुशियों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहना छोड़ दें।
खुद पर फोकस करना सीखें
जिंदगी में सभी आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ पाना चाहते हैं, लेकिन अक्सर प्रयास अधूरे हर जाते हैं और हम किस्मत को कोसने लगते हैं। अक्सर लोग दूसरों की उपलब्धियों गिनने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन इससे अच्छा है कि आप अपनी खुशियां गिनने में समय दें। जितना ज्यादा आप खुद पर फोकस करेंगे, जिसका ज्यादा आप खुद की खूबियों को निखारने पर फोकस करेंगे, उतना ज्यादा आप दूसरों से होने वाली तुलना के डर को दूर होते चले जाएंगे। इसलिए जिंदगी में खुद के विकास पर हमेशा ध्यान देना चाहिए।
