2 men in black t-shirt, trouser and black leather jacket
Ali Abbas Zafar And Ahaan Panday

Summary: अहान पांडे की नई फिल्म का लंदन में होगा मेगा एक्शन सीक्वेंस, 2027 में रिलीज की तैयारी

निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें अहान पांडे और शरवरी लीड रोल में नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म का ऐलान हुआ और इसके साथ ही फैंस में उत्साह बढ़ गया।

बॉलीवुड में इन दिनों एक नई जोड़ी को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है। पहले यह खबर थी लेकिन अब यह कन्फर्म हो चुका है कि निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बार अपनी फिल्म में उन्होंने अहान पांडे को लिया है। अली अब्बास जफर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अहान पांडे के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी नई फिल्म में अहान पांडे को लेने की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। अहान की यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी डेब्यू फिल्म “सैयारा” को शानदार सफलता मिली थी, जिसके बाद से ही फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अली अब्बास जफर जैसे बड़े निर्देशक के साथ उनका आना इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना देता है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस शर्वरी भी नजर आएंगी। 

अली अब्बास जफर ने अपनी और अहान की एक तस्वीर साथ में पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “पावर दी नहीं जाती.. ली जाती है… तैयार हो जाओ”। इसके साथ उन्होंने अहान को टैग किया है। अली अब्बास जफर की इस फोटो में दोनों ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक लेदर जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस कैप्शन ने साफ कर दिया कि फिल्म में दमदार एक्शन और पावर-पैक्ड कहानी देखने को मिलेगी।

वैराइटी इंडिया के मुताबिक, अहान पांडे के साथ शरवरी भी मुंबई के शेड्यूल में शामिल होंगी। एक स्रोत ने यह भी कन्फर्म किया कि अहान मई 2026 में लंदन शेड्यूल की शुरुआत एक बड़े एक्शन सीक्वेंस के साथ करेंगे, जिसे पांच दिनों में शूट किया जाएगा। वह इस रोल के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उन्हें ‘सैयारा’ से बिल्कुल अलग अवतार में देखा जा सकता है। 

Instagram comment section
Fans reaction on Ahaan Panday film

फैंस ने पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “अब इंतजार खत्म हुआ,” तो दूसरे ने लिखा, “अहान को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अहान को शुभकामनाएं”, तो एक ने अहान को एक्शन रोल में देखने पर उत्साह जताते हुए लिखा, “अहान के एक्शन मोड का इंतजार है”। कई यूजर्स ने उम्मीद जताई कि फिल्म में शानदार डांस नंबर भी होंगे, क्योंकि अहान और शरवरी दोनों ही अच्छे डांसर माने जाते हैं। इस तरह, फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म की कहानी को गोपनीय रखा गया है, लेकिन इसे एक भावनात्मक रोमांस के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बताया जा रहा है। अली अब्बास जफर को ग्रैंड स्केल और दमदार नैरेटिव के लिए जाना जाता है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 तक पूरी की जाएगी और इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना है। यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐश्वर्या ठाकरे विलेन के रोल में नजर आएंगे, जिन्होंने हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म “निशानची” से डेब्यू किया है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...