A mysterious man standing on dead people bodies; A man holding gun in hand
Akshay Oberoi as Tony and Sudev Nair as Karmadi in Toxic

Summary: "टॉक्सिक" से अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, छह भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ से अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के किरदार का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पोस्टर में दोनों के रेट्रो लुक ने लोगों को आकर्षित किया है।

साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म “टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स” को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है। अब इसी कड़ी में एक्टर अक्षय ओबेरॉय के किरदार ‘टोनी’ और सुदेव नायर के करमाडी का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे देखकर साफ समझ आ रहा है कि यह फिल्म शानदार होने के साथ गंभीर रूप से घातक भी होने वाली है।

रिलीज किए गए पोस्टर में अक्षय ओबेरॉय एक रेट्रो लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनका हेयरस्टाइल, कॉस्ट्यूम और बॉडी लैंग्वेज मिलकर एक रहस्यमयी पर्सनालिटी का आभास कराते हैं। सबसे चौंकाने वाला दृश्य यह है कि वह लाशों के ढेर पर खड़े नजर आते हैं। उनकी तीखी नजरें और सख्त भाव यह संकेत देते हैं कि ‘टोनी’ कोई सीधा-सादा किरदार नहीं, बल्कि एक जटिल व्यक्तित्व है। गीतू मोहनदास ने अक्षय ओबेरॉय के साथ अपने अनुभव को भी बेहद खास बताया। उनके अनुसार, अक्षय उन कलाकारों में से हैं जो स्क्रिप्ट को हल्के में नहीं लेते हैं, बल्कि हर दृश्य के पीछे के बैकग्राउंड को समझने की कोशिश करते हैं।

टॉक्सिक में करमाडी के रोल में सुदेव नायर शानदार दिख रहे हैं। उनके लुक में नीचे खिंची हुई फ्लैट कैप, करीने से सजी मूंछें, ठहरी हुई आंखें और हाथ में थामी बंदूक शानदार दिख रहे हैं। लेकिन असली ताकत उनके बाहरी रूप में नहीं, बल्कि उनकी खामोशी में है। निर्देशक गीतू मोहनदास ने सोशल मीडिया पर सुदेव के बारे में लिखा कि सुदेव ने इस भूमिका को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि पूरी फिल्म की यात्रा का हिस्सा बनकर जिया है।

पोस्टर को देखकर यह भी साफ होता है कि फिल्म पारंपरिक हीरो विलेन से कहीं आगे की फिल्म है। अक्षय का किरदार पूरी तरह ग्रे शेड में नजर आता है, जहां सही और गलत के बीच की रेखा धुंधली है। यही नैरेटिव स्टाइल आज की फिल्मों की नई पहचान बनता जा रहा है। फिल्म को हार्ड कोर एक्शन ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है। पोस्टर की रॉनेस और डार्क टोन यह दिखाती है कि मेकर्स ने फिल्म में चमक-दमक की जगह कहानी की गंभीरता पर ध्यान दिया है। फिल्म की स्टाइलिंग और बैकग्राउंड एक ऐसे संसार की झलक देती है, जहां सत्ता, हिंसा और महत्वाकांक्षा की टकराहट लगातार बनी रहती है।

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन भी रिलीज किए जाएंगे। इसकी वजह से यह एक पैन इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनैशनल लेवल की फिल्म बन गई है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर 2” भी रिलीज होने वाली है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...