Money Management
Money Management

ऐसे सुधारें अपनी मनी हैबिट्स

आप चाहें जितना भी कमा लें लेकिन अगर आपने अपनी मनी हैबिट्स नहीं सुधारीं तो सब बेकार है। ठीक मनी मैनेजमेंट से आप अपने कमाए पैसा का सही तरह से उपयोग कर सकेंगे और भविष्य के लिए भी पैसे बचा पाएंगे।

Money Management: हममें से अधिकांश लोग महीने के अंत में इस बात से परेशान दिखते हैं कि इतना कमाने के बाद भी कुछ भी बचा नहीं पाए। दरअसल यह सब सही तरीके से मनी मैनेजमेंट नहीं कर पाने की वजह से होता है। आप चाहें जितना भी कमा लें लेकिन अगर आपने अपनी मनी हैबिट्स नहीं सुधारीं तो सब बेकार है। ठीक मनी मैनेजमेंट से आप अपने कमाए पैसा का सही तरह से उपयोग कर सकेंगे और भविष्य के लिए भी पैसे बचा पाएंगे। चलिए तो जानते हैं किस तरह से आप अपनी मनी हैबिट्स सुधार फाइनेंशियल सिक्योर्ड बन सकते हैं:

Also read: सावधान! WhatsApp पर आए वेडिंग इनवाइट को डाउनलोड करने से पहले ये पढ़ लें

Money Management

सही तरह से मनी मैनेजमेंट के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आप अपना महीने भर का बजट बनायें। इसमें अपनी कुल सैलरी और अगर मकान किराया या किसी और सोर्स से आपकी आमदनी होती है वो सब लिख लें और उसके बाद पूरे महीने में जो भी खर्चे होने हैं जैसे बिजली, फ़ोन के बिल, बच्चों की फीस, महीने भर के राशन का खर्चा और अगर कोई लोन है तो उसकी ई एम आई भी लिखें। बजट से आपको पता रहेगा की इतना ही खर्चा करना है। ध्यान रखे की कुल इनकम से कम से कम 30 प्रतिशत कम खर्चा करें।

woman budgeting

एक कॉपी बनाकर उसमें हर दिन का हिसाब लिखें जिससे महीने के अंत में ये नहीं सोचना पड़े की आपका पैसा कहाँ खर्च हुआ है। आप चाहें तो प्ले स्टोर से कोई भी एप डाउनलोड करके उसमे भी हर दिन का खर्चा अपडेट कर सकते हैं।

आजकल हर चीज़ इतनी आसानी से उपलब्ध है कि लेने से पहले कुछ सोचना ही नहीं पड़ता। शॉपिंग मॉल जाने पर अक्सर लोग बिना वजह ही कोई भी सामान ले आते हैं और बाद में अफ़सोस करते है की उन्हें इसकी कोई आवश्यकता ही नहीं थी। जिन चीज़ों की सही में जरूरत हो वो ही खरीदें। दूसरों को देखकर या सिर्फ फ़ालतू के शौक की वजह से फ़िज़ूलख़र्ची ना करें।

अगर आप अपनी सैलरी का हर हिस्सा डिवाइड कर देंगे की आपको कितना कहाँ खर्च करना है तो इससे आप सही प्लानिंग से सही जगह पैसे खर्च करके कुछ हिस्सा बचा भी पाएंगे। पहले से ही तय कर लें की सारे खर्चे निकालकर मुझे इतने पैसे बचाने ही है और फिर उसी के अनुसार खर्चा करते चलें। क्रेडिट कार्ड या उधार लेकर खर्चा करने की आदत ना बनाएं। अगर कभी क्रेडिट कार्ड से खर्चा करें तो उसका भुगतान समय पर करना ना भूलें।

आपकी सैलरी कितनी भी कम हो उसमे से थोड़ा पैसा इमरजेंसी के लिए निकालकर रखें जिससे एकदम से कुछ जरूरत आ जाने पर आपको इधर-उधर से पैसा मांगना ना पड़े। मात्र 1000 या 500 रुपये के भी छोटे सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एस आई पी ) कर सकते हैं। बड़े निवेश करने से पहले उनके बारे में सारी जानकारी ले लें।

इन तरीकों से आप अपनी मनी हैबिट्स सुधार कर एकदम निश्चिन्त रह सकती हैं और अपने भविष्य को सिक्योर कर सकती हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment