वेजिटेबल गार्डनिंग कर रहे हैं तो ये फर्टिलाइजर आपके काम आ सकते हैं : Fertilizer for Plants
जब भी वेजिटेबल गार्डनिंग करें तो कुछ बातों का बहुत ही ज़्यादा ख़्याल रखें जिसमें सही खाद का प्रयोग भी करना है।
Fertilizer for Plants: इस समय बागवानी को लेकर काफ़ी क्रेज है। हर कोई अपने घर की खाली जगह पर पेड़ पौधे लगाना पसंद करता है। आजकल लोग सिर्फ़ फूल ही नहीं बल्कि अपने घर और आँगन में सब्ज़ियाँ तक लगा रहे हैं। वेजिटेबल गार्डनिंग वर्तमान में सिर्फ सब्ज़ी उगाने तक ही नहीं बल्कि इमोशन का भी हिस्सा बनता जा रहा है। ऐसे में यदि आपके लगाए पौधे अच्छे से विकास नहीं करे, अथवा सुख जाए तो इंसान क्या करेगा। कई बार पौधे ग्रो भी कर जाते हैं लेकिन वह ऐसा उत्पादन नहीं दे पाते हैं जैसा की उससे उम्मीद होती है तो दुख होता है। इसलिए, जब भी वेजिटेबल गार्डनिंग करें तो कुछ बातों का बहुत ही ज़्यादा ख़्याल रखें जिसमें सही खाद का प्रयोग भी करना है।
Also read: Hibiscus Flower : इस तरह चढ़ाएं गुड़हल का फूल, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं
वेजिटेबल गार्डनिंग की ख़ास बात

वेजिटेबल गार्डनिंग के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को अपने ही घर पर ताज़ी संजी मिल सके। जिसकी वजह से लोग गमने आदि में भी पौधे लगाते हैं। इनकी अच्छी देखभाल से अच्छा उत्पादन भी लेते हैं। किसी भी फसल से अच्छा उत्पादन के लिए उनमें खाद बहुत ही आवश्यक भूमिका निभाती है। ऐसे में कई बार लोग अच्छी फसल की चाह में बहुत ज़्यादा उर्वरक का प्रयोग कर जाते हैं। लेकिन ज़्यादा खाद डालने ला अपना एक अलग ख़तरा है। इससे सिर्फ़ फसल को ही नहीं नुक़सान होता है। यह आपकी कृषि की सारी योजना को विफल कर देती है।
अपने सब्जी के बगीचे में खाद कब डालें
सब्जी के बगीचे में खाद कब डालें इसका कोई उत्तर इतना सामान्य और सहज नहीं है। हर फसल की अपनी अलग अलग ज़रूरत होती है। उसमें उसी के अनुसार संतुलित मात्रा में खाद डाली जाती है। लेकिन जैविक खादों का कोई नुक़सान नहीं होता है। इसलिए, सब्ज़ियों में सबसे ज़्यादा यही खाद डाली जाती है। इन खादों को आप तीन या फिर चार सप्ताह के अंतराल पर डाल सकते हैं। कई बार जब पौधे बड़े होते हैं तो उस समय भी आप इस खाद का प्रयोग कर सकते हैं। यह खाद पौधे के सही ग्रोथ के साथ-साथ फूल और फल लगाने में भी सहयक होती हैं।
अपने सब्जी के बगीचे में खाद कैसे डालें

सब्जी के बगीचे में खाद डालने के लिए आपको सबसे पहले अपने खेत की मिट्टी की जाँच करा लेनी चाहिये ताकि आपको पता चल सके की उसमें कौन से पोषक तत्व की कमी है और कौन पहले से मौजूद है और उसमें उसी के मुताबिक खाद डाले। इस दौरान आपको इस बात का विशेष ख़्याल रखना है कि खाद सही तरीक़े से संतुलित मात्रा में डाली जाए। नहीं तो यह फ़ायदा पहुँचाने की बजाय फसल को नुक़सान पहुंचा देगा। यह खाद पूरे पौधे को पोषण देने की बजाय सिर्फ़ उसकी पत्तियों को बढ़ाएगा।
सब्जियों के लिए सबसे अच्छा जैविक उर्वरक कौन सा है?

आजकल बाज़ार में सब्ज़ियों के लिए एक से बढ़कर एक जैविक खाद मौजूद है। यह ख़ासतौर पर सब्ज़ियों में ही डाली जाती है। जिसमें कॉम्पोस्ट, वर्मी कॉम्पोस्ट, नीम खली और मस्टर्ड केक का प्रयोग कर सकते हैं। यह कुछ ऐसी खादें हैं जो आपकी फसल की पैदावार को बढ़ाने के साथ साथ खेत की उर्वरा शक्ति भी बढ़ाती हैं। इन खादों को आप बाज़ार से लाने की बजाय अपने घर पर भी बना सकते हैं।
