Summary:घर में लौट आया नॉस्टेलजिक डिजाइन का दौर
90 का दौर फिर से इंटीरियर डिजाइनिंग में लौट आया है। बड़े राउंड सोफ़े, बैरल चेयर, वेलवेट फर्नीचर, कलरफुल कॉम्बिनेशन, क्रोशिया, सिंपल फोटो फ्रेम और हैंडमेड डेकोरेशन—सब कुछ फिर से ट्रेंड में है। लोग अपने घरों में नॉस्टेलजिक, सिंपल और कंर्फ्ट वाला 90s vibe क्रिएट कर रहे हैं।
90s Nostalgic Home Decor: वक्त गुजर जाता है वह फिर कभी वापस नहीं आता ऐसा ही एक दौर था 90 का दौर उसे वक्त को हम लोग बहुत याद करते हैं। वह वो वक्त था जब जिंदगी बहुत आसान सी थी, बहुत खूबसूरत थी। जिंदगी इतनी सिंपल थी कि अगर किसी के घर में फ्रिज और रंगीन टीवी हुआ करते थे तो वो भी लग्जरी ही लगती थी। अगर आप भी उसे दौर को पसंद करते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी न्यूज़ है कि 90 के दौर का इंटीरियर फिर से डिजाइनिंग में लौट आया है तो चलिए वक्त के पहिए पर चलकर अपने घर को एक नॉस्टेलजिक लुक दें।
कंर्फ्ट का रखें ख्याल

90 के दौर में बेशक स्टाइल था। लेकिन स्टाइल के साथ साथ कंर्फ्ट का भी ध्यान रखा जाता था। ऐसें में फर्नीचर की बात करें मे राउंड और बड़ा फ़र्नीचर पसंद किया जाता था। जिसमें रोल आर्म सोफ़े, बड़ी सेक्शनल और बैरल कुर्सियां लिविंग रूम में छाई रहती थीं।। यह स्टाइल लौटा है बस इस फर्नीचर में लैदर की जगह वेलवेट शामिल है। आप भी अपने घर के फर्नीचर में यह चेंज आसानी से कर सकती हैं। इंडियन सैटिंग में आप कुर्सियों की जगह मुड्ढे भी रख सकती हैं। इससे आपका स्टाइल भी मेंटेन होगा और आपके बजट पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
वो रंगों की दुनिया

अगर हम इस समय की बात करें तो आजकल एस्थेटिक बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन 90 के दौर में सामान बेशक कम था। लेकिन डेकोरेशन में अपनी पसंद के अनुसार रंग बहुत शामिल होते थे। आप भी अपने घर के इंटीरियर में रंगों को शामिल कर लीजिए। आजकल क्रोशिया का भी बहुत क्रेज है, ऐसे मे कोई डेकोरेशन पीस आप क्रोशिया का भी बना सकती हैं। अलग अलग कलर कॉम्बिनेशन आपके घर के लुक को लाइवली बनाएंगे।
वो फूलदान और फोटोफ्रेम
फूल बेशक आज भी डेकोरेशन में पसंद किए जाते हैं। लेकिन पहले के दौर में ड्राइंग रुम में डेकोरेशन के नाम पर सेंट्रल टेबिल पर छोटा सा फूलदान रखकर उसे अपने बगीचे के फूलों से ही सजाया जाता था। अब खैर ना बगीचे रहे और ना ही वो फूल। लेकिन कोई बात नहीं आप फूलदान में नकली फूल रखकर सजा सकती हैं। हां लेकिन साइड टेबिल पर फोटो फ्रेम रखना ना भूलिएगा। फोटो फ्रेम में इस बात का ध्यान रखिएगा इसका लुक सिंपल रहे।
हैंडमेड क्राफ्ट का कमाल
अगर आप इस ट्रेंड के अनुसार अपने घर को सजाएंगी तो आप पाएंगी कि इस ट्रेंड के अनुसार अपने घर को रखना काफी आसान है। डेकोरेशन पीसेज तो उस जमाने में लोग हाथ से ही बनाया करते थे। थर्माकोल की कटिंग कर उसका जहाज बनाना या घड़ी बना देना बहुत आम बात थी। यहां तक कि लोग टेबिल कवर्स पर अपने हाथ से एंब्रॉयडी करते थे। तो बस अगर आपको भी अगर एंब्रायड्री आती है या पेंटिंग में आपकी रुचि है तो आप अपनी क्रिएटिविटी में इस ट्र्रेंड का रंग जोड़ सकती हैं। यह वो मौका है जब आप अपने पुराने फर्नीचर को भी रिवैंप कर उसे एक नया और स्टाइलिश अंदाज दे सकती हैं।
