Summary: कुनिका सदानंद ने की अमाल मलिक और बसीर अली की तारीफ
बिग बॉस 19’ के बाद भी अमाल मलिक और बसीर अली की दोस्ती चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अमाल के अकाउंट से बसीर के खिलाफ कुछ ट्वीट्स लाइक हो जाने पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए इसे अनजाने में हुई गलती बताया।
Amaal Mallik and Baseer Ali Controversy““बिग बॉस 19” के दौरान जिन दो कंटेस्टेंट्स की दोस्ती ने दर्शकों का दिल जीता, वे थे अमाल मलिक और बसीर अली। हाल ही में दोनों फिर चर्चा में आए जब अमाल के अकाउंट से बसीर की आलोचना करने वाले कुछ ट्वीट्स लाइक हो गए। विवाद बढ़ने पर अमाल ने सामने आकर सफाई दी और बसीर से माफी मांगते हुए कहा कि यह सब अनजाने में हुआ। साथ ही उन्होंने अपने और बसीर के फैन्स से अपील की कि वे ऑनलाइन हो रही नकारात्मकता को खत्म करें। ऐसे में कुनिका सदानंद ने अमाल मलिक और बसीर अली की तारीफ करते हुए कहा है कि दोनों ने मैच्योरिटी से स्थिति को संभाला।
कुनिका ने तारीफ की अमाल मलिक और बसीर अली की
Respect my dear @AmaalMallik and @Baseer_Bob for being so mature and sensible. Let’s spread love and positivity only. People are battling on so many fronts already. You @AmaalMallik taking responsibility for ur team and fans and apologising is something very brave, hope… https://t.co/rhbMgRBOIi
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) February 16, 2026
कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर करते हुए अमाल और बसीर की समझदारी की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि जिस संयम और सुलझे हुए अंदाज में दोनों ने हालात को संभाला, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में हमें नफरत नहीं, बल्कि प्यार और सकारात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए। खास तौर पर अमाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी टीम और फैंस की जिम्मेदारी स्वीकार करना और खुलकर माफी मांगना वास्तव में बहादुरी का काम है।
क्या लिखा कुनिका सदानंद ने?
कुनिका ने लिखा, “मेरे प्यारे @AmaalMallik और @Baseer_Bob का इतने मैच्योर और समझदार होने के लिए सम्मान करें। चलो सिर्फ प्यार और पॉजिटिविटी फैलाते हैं। लोग पहले से ही कई मोर्चों पर लड़ रहे हैं। आप @AmaalMallik अपनी टीम और फैन्स की जिम्मेदारी ले रहे हैं और माफी मांग रहे हैं, यह बहुत बहादुरी की बात है। उम्मीद है बाकी सब भी इन प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे। चलो अपने फैन्स को भी हिम्मत दें कि वे हमारी ग्रोथ और सफर में हमारे साथ रहें। ट्रोल आर्मी न बनें, जो गाली-गलौज और गंदी भाषा का इस्तेमाल करे जिससे सेलिब्रिटी को भी शर्मिंदगी हो सकती है।”
अमाल मलिक ने क्या किया पोस्ट?

यह मामला तब शुरू हुआ जब अमाल के एक्स अकाउंट से कुछ ऐसे ट्वीट्स लाइक हो गए, जिनमें बसीर अली की आलोचना की गई थी। बस क्या था, सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स के बीच तनातनी बढ़ने लगी। हालांकि, अमाल ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि ये लाइक्स गलती से हुए थे और उनका किसी भी तरह से बसीर के खिलाफ कोई इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके मैनेजमेंट से जुड़े कुछ लोगों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किए गए कमेंट्स भी सही नहीं थे।
म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए नहीं है माफी
अमाल ने आगे लिखा, “जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी चाहता हूं और दिल से अपने भाई @Baseer_Bob से क्षमा मांगता हूं।” साथ ही उन्होंने ऑनलाइन नकारात्मकता के बीच पूरे मामले को समझदारी से संभालने के लिए बसीर का आभार जताया और फैन्स से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सफाई या माफी किसी म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए नहीं है, बल्कि उन्हें सच में इस पूरे घटनाक्रम का दुख है।

