मिजाज़ के अनुरूप पसंद
 
कहते हैं जैसा मिजाज़, वैसी पसंद….यानि आप चुनेंगे ही वही जो आपकी पर्सनॉलिटी के अनुरूप हो। जैसे अगर आप सोफेस्टिकेटेड स्वभाव के हैं तो आप वुडेन पीस चुनेंगे। यदि आप बोहेमिया स्टाइल के दीवाने हैं तो मार्बल टॉप वाली टेबल को अपने घर लाएंगे। इन टेबल को प्लेन रखने की बजाय इन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक जैसे बुक, मैगजींस, कैंडल, प्लांट्स या फिर किसी आर्ट पीस से डेकोरेट कर सकती हैं। 
 
 
गो विंटेज
 
रेट्रो एरा के अगर फैन हैं तो सिंपल, वुडेन, राउंड टेबल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। रोज़वुड क्वालिटी में आप अपने लिए ज्योमैट्रिकल डिजाइन भी सेलेक्ट कर सकते हैं। ध्यान दें कि इस स्टाइल में ग्लास टॉप और टेबल फुट ब्रास के ही हों। वैसे विंटेज लुक को कंप्लीट करने के लिए आप अनपेंटेड वुड टेबल भी यूज़ कर सकती हैं।
 
 
पॉप स्टाइल
 
बोहो पर्सनॉलिटी वालों को टेक्सचर मेटल टेबल सिलेक्ट करनी चाहिए। बात करें अगर साल 2018 की तो कॉपर कॉफी टेबल को इस साल काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं कॉर्नर पर साइड पीस की तरह सजाने के लिए भी ये बेस्ट चॉइस है।
 
 
लो लेवल कॉफी टेबल
 
इन दिनों हाई लेवल कॉफी टेबल का ट्रेंड ऑउट है और लो लेवल टेबल काफी इन हैं। यही वजह है कि आजकल ये टेबल कैफे व कॉफी हाउस में भी छाई हुई हैं। इससे रूम को एक अलग हाइट डाइमेंशन मिलता है जिससे कमरा बड़ा नज़र आता है।
 
 
महाराजा स्टाइल टेबल
 
बेशक रजवाड़े या राज घराने अब नहीं रहे लेकिन उनके स्टाइल के मुरीद आज भी लोग हैं। क्लासिक डिजाइन, सिंपल शेप और वुड मटेरियल से बनी ये टेबल एवरग्रीन हैं। इस रॉयल लुक से घर में कोई बोर भी नहीं होगा और आने वाले मेहमानों को भी ये महाराजा स्टाइल कॉफी टेबल बहुत लुभाएगा।