मिनी कैटल

बैचलर्स, कॉफी और टी लवर्स के लिए पिजन एगनाइट का यह इलेक्ट्रिक कैटल काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी कैपेसिटी 1 लीटर और पॉवर कंजम्प्शन 1000 वॉट है। इसमें वॉटर लेवल इंडिकेशनऔर ऑन ऑफ बटन दिया गया है। यह इस्तेमाल में भी बेहद आसान है। 360 डिग्री रोटेशन कॉर्ड वाली इस कैटल में कूल टच हैंडल दिया हुआ है। इसका बॉडी मेटीरियल प्लास्टिक की है। इस पर 1 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। इसकी कीमत 700 रुपये के करीब है।

मिनी एग बॉयलर स्टीमर

मिनी एग बॉयलर और स्टीमर में आप इनवोरा का यह मॉडल भी चुन सकते हैं। इसमें एक बार में एक से सात अंडों को बॉयल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें कॉर्न और सब्जियों आदि को स्टीम किया जा सकता है। इसमें आप मोमोज भी बना सकते हैं। यह छोटू मिनी एह्रश्वलाइंसेज आपके काफी काम आ सकता है। इसमें 2 तरह के रैक दिए गए हैं, एक एग बॉयलर प्लेट और दूसरा स्टीम प्लेट । यह ऑटोमेटिक है और इसमें समय भी कम लगता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है। इसकी कीमत 400 रुपये के करीब है।

न्यूट्री ब्लैंड ब्लैक जूसर

 

सुबह के नाश्ते के समय जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। अब आप घर में ही हैल्दी जूस बनाने के लिए वंडरशेफ का यह न्यूट्री ब्लैक जूसर भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप जूस के अलावा स्मूदीज और शेक्स भी बना सकते हैं। यह साइज में छोटा है। इसके सुपरफास्ट मोटर के साथ इसकी स्पीड 20,000 आरपीएम है। इसमें दो इंटरचेंज जार दिए गए हैं। आप जूस के अलावा इसके दूसरे जार में सूखी चीजों को भी पीस सकते हैं। डिटैचेबल पार्ट होने की वजह से यह धोने में भी आसान है। इसकी बॉडी भी काफी मजबूत है। इसकी कीमत 2,590 रुपये के करीब है।

मिनी फूड प्रॉसेसर

पावर टेक्नोलॉजी से बना यह मिनी फूड प्रोसेसर किचन में जगह कम घेरने के साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसमें 2.3 लिटर का बाउल और 1.75 लिटर का ब्लैंडर जार भी दिया गया है। क्रीम और अंडे फेंटने के लिए इसमें अलग से टूल है। इसके ब्लेड स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण काफी मजबूत हैं। इसमें चॉपिंग, ब्लैंडिंग अच्छे से हो जाती है। आप इसमें आटा गूंधने के साथ एक बार में 5 गिलास तक जूस निकाल सकते हैं। इसकी मोटर पॉवर 650 वॉट है और इसमें 2 स्पीड सेटिंग का ऑप्शन  दिया गया है। इसकी कीमत 4,112 रुपये है।

कप केक मेकर

अगर आप घर बैठे केक बनाना चाहती हैं तो अब आपको इसके लिए ओवन की विशेष जरूरत नहीं। अब ओस्टर का मिनी कप केक मेकर भी ट्राई कर

सकती हैं। इसमें एक बार में 1 से 12 कप तक केक या मफिंस बना सकती हैं। इसकी बॉडी अंदर से नॉनस्टिक कोटेड है। इसलिए यह साफ करने में
भी आसान है। ऑन ऑफ स्विच के साथ इसमें बेक रेडी इंडिकेटर भी दिया गया है। इस पर एक वर्ष की वारंटी उपलब्ध है और इसकी कीमत 1,499 रुपये के करीब है।