Gupt Navratri 2023: नौ शक्तियों के मिलन को नवरात्रि कहते हैं। हिंदू धर्म के मुताबिक एक साल में चार नवरात्रि आती है। जिसमें से दो को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में सभी कार्यो को गुप्त रूप से किया जाता है। गुप्त नवरात्रि विशेष तौर पर गुप्त सिद्धियां पाने का समय है। गुप्त नवरात्रि में साधक विशेष साधना करते हैं ताकि वह चमत्कारिक शक्तियां प्राप्त कर सके। आपको बता दें गुप्त नवरात्रि एक माघ माह में आती है तो दूसरे आषाढ़ माह में।
अभी आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि चल रही है। यह 19 जून से शुरू हो चुकी है इस नवरात्रि का भी काफी ज्यादा महत्व माना गया है। इस नवरात्रि में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। आज हम आपको गुप्त नवरात्रि में क्या काम नहीं करना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।
इन कार्यों को करने से बचें

- गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ कार्यों कौन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर वह कार्य कर लिया जाए तो उसे अशुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं वह कौन-कौन से कार्य है जो नहीं करना चाहिए?
- कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी व्यक्ति को नाखून नहीं काटना चाहिए। अगर नाखून काटे तो उसे माता रानी रुष्ट हो जाती है।
- इसके अलावा आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में बच्चों का मुंडन करवाना भी वर्जित माना जाता है। अगर मुंडन करवा लिया जाए तो वह अशुभ माना जाता है।
- गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसलिए कहा जाता है कि सूर्योदय के बाद तक किसी भी व्यक्ति को सोना नहीं चाहिए। खासकर उन लोगों को जो व्रत रखते हैं, उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन करना चाहिए। इन 9 दिनों में मांस मदिरा के सेवन से परहेज करना चाहिए। अगर नहीं करते हैं तो माता रानी रूठ सकती है।
- गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में चमड़े की वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ये अशुभ माना जाता है। अगर आप करते हैं तो नवरात्रि के दौरान इस बात का खास कर ध्यान रखें। आपके लिए धन हानि का कारण बन सकता है।
