फिटनेस फ्रीक हैं करण सिंह ग्रोवर, ऐसे रखते हैं खुद को फिट: Karan Singh Grover Fitness
Karan Singh Grover Fitness Tips

Karan Singh Grover: करण सिंह ग्रोवर टेलीविजन इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति करण हमेशा ही अपने डेशिंग लुक के चलते चर्चा में रहते हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी की हर लड़की दीवानी है और वह अपने अंदाज से लाखों दिलों को घायल कर देते हैं।

करण को फिट रहना बहुत पसंद है और उन्हें फिटनेस फ्रीक कहा जाए तो ये गलत बात नहीं होगी। अपनी पर्सनैलिटी को हमेशा चार्मिंग, डैशिंग और फिट बनाए रखने के लिए करण हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज ऐसी चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि वह किस तरह से अपनी बॉडी मेंटेन करते हैं।

डाइट

करण की मां खुद एक डायटिशियन है जैसे जाहिर सी बात है कि उन्हें पता होगा कि बॉडी को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना लाभकारी होता है। यही कारण है कि एक्टर को फैटी भोजन बिल्कुल भी पसंद नहीं है और वह घर का बना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। शूटिंग के समय उनके साथ हमेशा लंच बॉक्स में घर का खाना होता है लेकिन ट्रेवल के समय वह इसे बहुत मिस करते हैं।

नाश्ता

करण को नाश्ते में सेब, गाजर या एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पालक का जूस पीना बहुत पसंद है। इसके साथ वो शहद और ओट्स की एक कटोरी, 6 अंडों का सफेद हिस्सा, बादाम, किशमिश और अखरोट लेना पसंद करते हैं।

लंच

दिन के भोजन में एक्टर को गाजर, मटर और बीन्स से बनी ओट्स की खिचड़ी पसंद है। वो दो चिकन ब्रेस्ट खाना भी पसंद करते हैं। इसके अलावा सुबह और शाम वो अपने वो अपने वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक लेना बिल्कुल नहीं भूलते, जो उनकी बॉडी को हमेशा फिट बनाकर रखता है।

डिनर

रात के खाने में एक्टर को ब्राउन राइस, अंडा, मछली, उबला हुआ चिकन, दाल और सलाद खाना पसंद है।

वर्क आउट

एक्टर के लिए वर्कआउट किसी मेडिटेशन की तरह है और वो इसे कभी भी स्किप नहीं करते हैं। वो 50 प्रतिशत वर्कआउट शरीर और 50 प्रतिशत वर्कआउट दिमाग के लिए करते हैं, जिससे दोनों के बीच बैलेंस बना रहता है। वो एक ही तरह के वर्कआउट में खुद को बांध कर नहीं रखते हैं, उन्हें अलग अलग एक्सरसाइज ज्यादा पसंद है।

वर्क आउट के साथ करण योग का अभ्यास भी करते हैं। हफ्ते में तीन दिन योग उनके रूटीन में शामिल रहता है। जब वर्कआउट मिस हो जाता है, तो वो योग जरूर करते हैं। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो करण की तरह फिटनेस रूटीन अपना सकते हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...