Waterfalls in India: भारत सबसे सुन्दर देश है, यह प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना है। चाहें हिमालय की बर्फ से ढकी ऊँची-ऊँची चोटियाँ हों या गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियाँ, झरनें या फिर हरे-भरे घास के मैदान व पथरीले जमीन, सभी जगहों की खूबसूरती मन को मोह लेती है। यही कारण है कि घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहाँ आना पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही खूबसूरत वॉटरफॉल्स के बारे बताएँगे, जिनकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
भेड़ाघाट वॉटरफॉल (Bhedhaghat Waterfall)

भेड़ाघाट वॉटरफॉल, मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित है। यह एक अनोखा वॉटरफॉल है, यहाँ संगमरमर की 100 फुट ऊंची चट्टानों के बीच से नर्मदा नदी बहती है। इन चट्टानों के बीच ही यह वॉटरफॉल है, जहाँ 50 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। ऊंचाई से पानी गिरने के कारण एक धुआं सा उठता है, जिसकी वजह से इसे ‘धुआंधार वॉटरफॉल भी कहा जाता है।
शिवानासमुद्र वॉटरफॉल (Sivanasamundra Waterfall)

शिवानासमुद्र वॉटरफॉल, कर्नाटक के चामराजनगर जिले में स्थित है। यहाँ कावेरी नदी का पानी ऐसे गिरता है जैसे मानों कटोरे से पानी बहाया जा रहा हो। यह देखने में महिला के गले का हार जैसा नजर आता है। इसी वॉटरफॉल के पास एशिया का सबसे पहला हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन बनाया गया था।
दूध सागर (Dudhsagar)
दूधसागर वॉटरफॉल को ‘मिल्क ऑफ सी’ भी कहा जाता है। यह वॉटरफॉल भारत का एकमात्र ऐसा वॉटरफॉल है, जो दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। दरअसल मंडोवी नदी गोवा-कर्नाटक बॉर्डर से गुजरती है, जिस पर दूधसागर वॉटरफॉल स्थित है। पणजी से इसकी दूरी तकरीबन 60 किलोमीटर है। यहाँ मानसून के मौसम में पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ती है।
अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल (Athirappilly Waterfall)

केरल को प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ कई खूबसूरत वॉटरफॉल्स हैं, जो हर किसी का मन मोह लेती हैं। इन्हीं में से एक अथिराप्पिल्ली वाटरफॉल भी है, इस वॉटरफॉल से पानी 80 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता है।
चित्रकूट वॉटरफॉल (Chitrakoot Waterfall)
चित्रकूट वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ में स्थित है। यह वाटरफॉल देश के सबसे बड़े वॉटरफॉल्स में से एक है। यह नियाग्रा नदी इंद्रावती में जगदलपुर के पास गिरता है और यह 29 मीटर की ऊंचाई पर है और इसकी चौड़ाई मौसम के अनुसार बदलती रहती है।
जोग वॉटरफॉल (Jog Waterfall)

जोग वॉटरफॉल महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा पर शरावती नदी पर स्थित है। इसे जेरसप्पा वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। इस वॉटरफॉल की उंचाई 830 फीट है। यह वॉटरफॉल भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है और इसे यूनेस्को के द्वारा दुनिया के सबसे अच्छे पर्यावरणीय स्थलों में से एक घोषित भी किया जा चूका है।
थोसेघर वॉटरफॉल (Thosseghar Waterfall)
थोसेघर वॉटरफॉल महाराष्ट्र में स्थित है। यह फॉल सतारा शहर के कोंकन क्षेत्र में है, इसकी ऊंचाई लगभग 1150 फीट है। इस वॉटरफॉल को कस पठार और कस झील के नाम से भी जाना जाता है। मॉनसून के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है और आस-पास की जगहें हरियाली से भर जाती हैं। यह वॉटरफॉल पिकनिक मनाने के लिए भी एक अच्छा स्पॉट देता है, जहाँ आप परिवार के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं।
