Madhya Pradesh Waterfalls
Madhya Pradesh Waterfalls

Madhya Pradesh Waterfalls: बात जब झरनों की आती है तो सभी के मन में सबसे पहला ख्याल मसूरी के केम्पटीफॉल का आता है। और आए भी क्यों न आखिर वो है ही इतना सूंदर और मशहूर। लेकिन इसके बढ़ते क्रेज़ के चलते यहां सैलानियों की भारी भीड़ आती है, जिससे इस जगह की प्राकृतिक शान्ति भंग होती है। अगर आप केम्पटीफॉल की जगह अन्य किसी जगह पर बहते झरनों की खूबसूरती और शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो आज ही अपने अगली ट्रेवल लिस्ट में मध्य प्रदेश का नाम दर्ज कर लीजिए। जहां आपको सिर्फ एक नहीं बल्कि कई झरनों की खूबसूरती निहारने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश में मौजूद इन झरनों के बारे में-

गाथा वॉटरफॉल

विंध्याचल पर्वत श्रृंग का हिस्सा गाथा वॉटरफॉल खजुराहो के सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इतना ही नहीं ये भारत का 36वां सबसे ऊंचा झरना है। यहां बहते झरने की आवाज मन में एक शांति का भाव पैदा करती है। बारिश के समय यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।

बी वॉटर फॉल

Madhya Pradesh Waterfalls
Madhya Pradesh Waterfalls

पंचमढ़ी नर्मदापुरम जिले का हिल स्टेशन है जो सैलानियों के बीच काफी मशहूर है। ये जगह ब्रिटिश राज के जमाने से एक छावनी रही है। पंचमढ़ी का बी वॉटर फॉल सूर्यास्त के समय सबसे खूबसूरत नजर आता है। इसका इवनिंग व्यू देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से आते हैं। इस जगह का महाभारत के साथ ऐतिहासिक संबंध है। पुराणों के अनुसार, वनवास के दौरान पांडवों ने पंचमढ़ी में आवास बनाया था।

Read Also: वसंत ऋतु के मौसम में ट्रैवल करने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें: Spring Travel Destination

पातालपानी वॉटरफॉल

पातालपानी वॉटरफॉल को सबसे खतरनाक वाटरफॉल्स में से एक गिना जाता है। इसके बावजूद इस वॉटरफॉल की खूबसूरती दुनियाभर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती है। यहां की खूबसूरती शानदार है। ये जगह इंदौर से केवल 35 किलोमीटर दूर स्थित है।

धुआंधार वॉटरफॉल्स

Madhya Pradesh Waterfalls
Madhya Pradesh Waterfalls

धुआंधार वॉटरफॉल्स मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर ज़िले में स्थित एक मशहूर जगह है। इसको स्मोक कास्केड के नाम से भी जाना जाता है। नर्मदा नदी का पानी इस गिरते हुए धुआंधार वॉटरफॉल्स की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है। नर्मदा नदी का पानी 50 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

केवटी फॉल्स

मध्य प्रदेश का ये खूबसूरत वाटरफॉल रीवा से 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये भारत का 24वां सबसे ऊंचा वाटरफॉल है। इसके आस-पास कई मंदिर भी मौजूद हैं जो मन में आस्था पैदा करते हैं। केवटी फॉल्स महाना नदी के पास मौजूद हैं, जहां सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है।