ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल, देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी इन्हें देखने आते हैं टूरिस्ट: Waterfall in India
Waterfall in India

Waterfall in India: भारत में कई जगह ऐसी हैं, जहां लगता है प्रकृति खुद अपना ठिकाना बनाए हुए है। वहां की सुंदरता ऐसी होती है कि देखने के बाद मन को सुकून सा मिलता है। प्राकृतिक सुंदरता की बात करें तो भारत के बाद इसका भंडार है। दूर-दूर से सैलानी इन जगहों पर पहुंचते हैं और खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं, देश के उन वॉटरफॉल के बारें में जहां के कल-कल करते झरने और खूबसूरत वादियां आपको स्वर्ग की सैर कराती हैं। आइए उन वाटरफॉल्‍स के बारे में जानते हैं-

Also read: एक छोटे से छेद में गिरता है झरने का पानी, फिर हो जाता है गायब: Devil’s Kettle Waterfall

जोग वॉटरफॉल

कर्नाटक में स्थित जोग फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। शरावती नदी पर बना ये झरना चार धाराओं में गिरता है। इन्‍हें राजा, रानी, रॉकेट और रोअर कहा जाता है। आप सर्दियों में यहां घूमने की प्‍लान‍िंग कर सकते हैं। हालांक‍ि मानसून में जाने पर यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। जब पानी तेज गति से गिरता है तो आसपास का माहौल धुंध से भर जाता है। ये कपल्‍स के ल‍िए परफेक्‍ट डेस्‍ट‍िनेशन है।

दूधसागर वॉटरफॉल

गोवा और कर्नाटक की सीमा पर दूधसागर फॉल्स देखने लायक होता है। ये अपने नाम की तरह ही दूध की तरह सफेद झरना है। यह झरना मांडवी नदी पर स्थित है और चार स्तरों में गिरता है। ट्रेन से आते जाते समय लोग इस झरने को देखकर मंत्रमुग्‍ध हो जाते हैं। यहां ट्रैक‍िंग भी की जा सकती है। फोटोग्राफी के ल‍िए भी ये जगह बेस्‍ट है। बारि‍श के समय इसकी सुंदरता चरम पर होती है।

अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल

यह बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल त्रिशूर के वझुचल के घने जंगलों में मौजूद चलाकुडी नदी से निकलता है। यह झरना करीब 80 फीट ऊंचा है और भारत के सबसे खूबसूरत और मनमोहक नज़ारों वाले झरनों में से एक है। यह केरल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर फिल्मों की शूटिंग के लिए भी अलग-अलग फिल्मों की टीमें अक्सर आती रहती हैं।

चित्रकूट वॉटरफॉल

चित्रकूट वॉटरफॉल भारत के नियाग्रा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। चित्रकूट वॉटरफॉल देश के सबसे चौड़े फॉल्स हैं जो पूरे देश में फैले हुए हैं। इन फॉल्स को देखने के लिए साल भर सैकड़ों यात्री आते हैं। ये वॉटरफॉल ज़मीन से लगभग 300 मीटर ऊपर से बहते हैं और मानसून के दौरान स्वर्ग जैसे दिखते हैं। यह इंद्रावती नदी से निकलता है और सूर्यास्त देखने या प्रकृति की भरपूरता के बीच दिन भर पिकनिक मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

तालकोना वॉटरफॉल

आंध्र प्रदेश की धरती पर मौजूद इस खूबसूरत वॉटरफॉल की ऊंचाई करीब 70 फीट है। यह आंध्र प्रदेश के सबसे ऊंचे झरने के तौर पर भी जाना जाता है। यह झरना चित्तूर में वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र में आता है। ऐसा भी माना जाता है कि इस झरने के पानी में कई औषधीय गुण भी मौजूद हैं।

होगेनक्कल वॉटरफॉल

यह खूबसूरत वॉटरफॉल तमिलनाडु के धरमपुर जिले में स्थित है, जोकि चेन्नै से 330 किलोमीटर की दूरी पर है। चेन्नै और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच यह वॉटरफॉल काफी पॉप्युलर है। लोग अकसर अपने वीकेंड ट्रिप के लिए यहां जाते हैं। इस वॉटरफॉल को ‘भारत का नियाग्रा फॉल’ भी कहा जाता है। अगर आप शांति और खूबसूरत पहाड़ के साथ दृश्य का आनंद लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां लोगों को नाव की सवारी भी कराई जाती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...