एक छोटे से छेद में गिरता है झरने का पानी, फिर हो जाता है गायब: Devil’s Kettle Waterfall
Devil’s Kettle Waterfall

अमेरिका की अनोखा झरना

यह झरना चट्टानों से नीचे की ओर गिरता है और एक कढ़ाई जैसे एक छोटा से छेद में चला जाता है।

Devil’s Kettle Waterfall: अमेरिका का एक झरना बेहद हैरान करने वाला है जिसी गुत्थी वैज्ञानिक आज तक सुलझा नहीं पाए हैं। डेविल्स केटल वॉटरफॉल नाम का यह झरना एक छोटे से छेद में समा जाता है। झरने का पानी कहां जाता है किसी को इसके बारे में आज तक पता नहीं चला है। इस झरने का मुख्य स्त्रोत ब्रुल नदी है। नदी का पानी घुमावदार और चट्टानों के बीच से जंगल से होते हुए निकलता है। यह झरना चट्टानों से नीचे की ओर गिरता है और एक कढ़ाई जैसे एक छोटा से छेद में चला जाता है। उसके बाद ये पानी कहां गायब होता है, इसका रहस्य सुलझा नहीं है।

नदी का आधा पानी इस छेद में ही जाता है। वैज्ञानिकों ने कलर डाई और पिंग-पॉन्ग बॉल जैसी चीज़ें डालकर पता करना चाहा कि ये पानी का रास्ता कहां जाता है लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...