जब भी त्यौहार आते है, हमे याद आ जाता है हमारा बचपन, जहां हम त्यौहारों पर जमकर धमाल मचाते थे। कोई भी त्यौहार हो चाहे वो होली हो या दीवाली, रक्षाबंधन हो या लोहड़ी, सब का इंतज़ार हम बचपन मे बेसब्री से करते थे। आज भी सब वही है पर त्यौहारों की रौनक कम हो रही है वजह है व्यस्त होता बचपन। स्कूल की पढ़ाई, एक्स्ट्रा एक्टिविटीज, ट्यूशन क्लासेज उस पर मम्मी पापा की व्यस्तता। जरूरी है बचपन के इस बोझ को कम किया जाए और उन्हें उनके त्यौहारों से जोड़ा जाए। पेरेंट्स को चाहिए कि अपने बच्चों को त्यौहारों से जोड़े और उन्हें हर त्यौहार का महत्व और उसे मनाने का कारण भी बताये ताकि बच्चो में भी वो उत्साह व उमंग बना रहे।
1 बच्चे को बताये त्यौहार के प्राचीन महत्व के बारे में
हर त्यौहार के पीछे छिपी है एक प्राचीन कथा। मसलन दीवाली इसीलिए मनाई जाती है क्योंकि इस दिन भगवान राम अपना चौदह वर्ष का वनवास खत्म कर के वापिस अयोध्या आये थे, तो ये त्यौहार खुशियों का प्रतीक है। इसी तरह होली, ईद, ओणम, क्रिसमस हर त्यौहार के साथ उसकी एक कहानी जुड़ी है। इन कहानियों के जरिये बच्चो को प्राचीन मान्यताओं की जानकारी दें। इससे वे अपनी संस्कृति से और अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे।
2 आपस मे मेलजोल बढ़ाते है उत्सव
यदि आप बच्चों को इन त्यौहारों से जोड़ेंगे तो बच्चो में मेल मिलाप की भावना भी बढ़ेगी क्योंकि त्यौहार तो होते ही मिलजुल कर मनाने के लिए। आप भी अपने बच्चे को त्यौहार पर अपने रिश्तेदारो, परिचितों, पड़ोसियों के यहां जरूर ले कर जाए ताकि वो सबसे घुले मिले और त्यौहार को मिल जुल कर मनाना सीखे।
3 सजाए घर को
जब भी कोई त्यौहार आता है तो हम घर की साफ सफाई और उसे सजाने में जुट जाते है। इस काम मे शामिल करें अपने बच्चों को ताकि उन के मन मे भी त्यौहार के आने की खुशी बनी रहे। उसे अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका दे। मसलन आप यदि रंगोली बना रहे है तो बच्चे को भी उसमे रंग भरने दे इससे उसके दिमाग मे ये सारी यादें बनी रहेगी। घर को यदि खूबसूरत लड़ियों से सजा रहे है तो बच्चो से भी हेल्प लें।
4 स्कूल में भी पार्टिसिपेट करवाये
आजकल बच्चो के स्कूल में भी बहुत से त्यौहार मनाए जाते है। ऐसे में आप बच्चो को उनमें बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि बच्चे में भी वही रुझान बने। आप बच्चे को त्यौहार से जुड़ी कविताएं या भाषण भी याद करवा सकती है। बच्चे भी खूब सारे बच्चो के साथ मिलकर त्यौहार मनाने से खुश होंगे।
5 वीडियो के द्वारा सिखाये
ये जरूरी नही कि हम देश मे मनाए जाने वाले सब त्यौहार मनाए पर हम कम से कम अपने बच्चों को उसके बारे में जानकारी दे सकते है वीडियो के जरिये। देश मे अलग अलग जगह मनाए जाने वाले त्यौहार के फोटो व वीडियो आप अपने बच्चे को दिखा सकते है, जिससे उनकी जानकारी भी बढ़ेगी और वो भी विभिन्न त्यौहारों के महत्व को भी जानेंगे।
6 जगाए हर धर्म के प्रति सम्मान का भाव
हमारा देश अनेकता में एकता की मिसाल है। हमारे देश मे हर धर्म के लोग मिल जुल कर रहते है और एक दूसरे के त्यौहार मिल जुल कर मनाते है तो आप भी अपने दोस्तों व जान पहचान के लोगो के मनाए जाने वाले त्यौहारों में सपने बच्चो के साथ शरीक हो ताकि बच्चे हर धर्म का सम्मान करना सीखेंगे।
ये भी पढ़ें
दिवाली के ये उपाय लाएंगे सुख समृद्धि
बच्चों के लिए दिवाली गेम्स और एक्टिविटीज
दिवाली में ऐसे बचें एयर पाल्युशन से
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं
