सामग्री:
- फेविक्रिल एक्रेलिक कलर पर्ल मेटेलिक गोल्ड 352
- फेविक्रिल एक्रेलिक कलर्स स्पार्कलिंग पर्ल-डार्क ब्लू 904
- गोल्डन ग्रीन 911
- फेविक्रिल लिक्विड एम्ब्रॉयडरी पर्ल ब्लू 305
- फेविक्रिल नॉन स्टिकी शिल्पकार
- फेविक्रिल फेब्रिक ग्लू
- फाइन आर्ट केनवास 10″X10″ आकार का
- फाइन आर्ट ब्रशेज।
- पानी का डिब्बा
- कलर पैलेट
- सजावटी पत्थर (ऑरेंज गोलाकार)
- मिरर (मध्यम आकार के गोल
- डायमंड और तिकोने आकार के) एमडीएफ वुडन प्लेसमेंट (12″, 8″, 4″ चौकोर तथा राउंड कोस्टर 2″ परिधि का), जूट के धागे
- कैंचियां
तरीका:
स्टेप 1. चौकोर एमडीएफ प्लेसमेंट 12″X12″ और 8″X8″ आकार का तथा 2″ गोल कोस्टर (बर्तन रखने की गोल टिकली) लें। प्लेसमेंट और कोस्टर को स्पार्कलिंग पर्ल डार्क ब्लू और गोल्डन ग्रीन से रंगें इसे सूखने दें।
स्टेप 2. नीले रंग से रंगा प्लेसमेंट लें और इस पर हरे रंग के प्लेसमेंट को फेब्रिक ग्लू से चिपका दें।
स्टेप 3. एक कैनवास 10″&10″ आकार का लें इस पर 4 सेमी की गोल आकृतियां बनाएं और इसी आकार की करीब 1″ के इन गोलों को बाहर की लाइन से काटें।
स्टेप 4. नीले चौकोर एमडीएफ प्लेसमेंट पर फैब्रिक ग्लू से सेमी सर्किल्स को चारों तरफ चिपकाएं। इन सेमी सर्कल्स को पर्ल मेटेलिक गोल्ड रंग से रंगें। इसे सूखने दें।
स्टेप 5. इस गोले की बाहरी सतह पर गोल मिरर लिक्विड एम्ब्रॉयडरी पर्ल ब्लू का उपयोग कर स्थापित करें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
स्टेप 6. अब चौकोर 4″X4″ आकार का एमडीएफ वुडन प्लेसमेंट लें। इस प्लेसमेंट को जूट के धागे से फैब्रिक ग्लू की मदद से कवर कर दें।
स्टेप 7. इस जूट प्लेसमेंट के पर्ल मैटेलिक गोल्ड से रंग दें अब इसे सूखने दें।
स्टेप 8. इस रंगे गए जूट प्लेसमेंट को नीले रंग से रंगे प्लेसमेंट के मध्य में चिपका दें, जो आपको परत जैसा दिखेगा।
स्टेप 9. शिल्पकार रेजिन बेस्ड और हार्डनर लें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि यह एकरूप हो जाए। इस प्लेसमेंट को जूट के धागे से फैब्रिक ग्लू की मदद से कवर कर दें। आटे का एक गोला बनाएं और इससे पतली कॉयल्स बनाएं। इन
कॉयल्स को नीले रंग किए हुए प्लेसमेंट पर चौकोर किनारों पर चिपकाएं ताकि तीन चौके घटते क्रम में दिखाई देने लगें।
स्टेप 10. आटे के गोले को लें और इसे चौके के बीच रख कर इसमें कुछ डायमंड, गोल और तिकोने आकार के मिरर के साथ चिपका दें। इस प्लेसमेंट को जूट के धागे से फैब्रिक ग्लू की मदद से कवर कर दें और सूखने दें।
स्टेप 11. अब आप रंगा गया राउंड कोस्टर लें, जिसे हमने एक तरफ रख दिया था। अब इस कोस्टर को जूट से बने चौके में फेब्रिक ग्लू की मदद से चिपका दें। अब इसे सूखने दें।
स्टेप 12. इस रंगोली डिजाइन को और बेहतर बनाने के लिए इस पर कुछ ऑरेन्ज सजावटी पत्थर कोस्टर और सेमी सर्किल के चारों तरफ फैब्रिक ग्लू से चिपका दें। अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
स्टेप 13. अपनी पसंद के अनुसार दिये लें और इन्हें रंग कर अपनी रंगोली पर रख दें। आपकी दीवाली के लिए सृजनात्मक रंगोली तैयार है।
ये भी पढ़ें-
