हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के खत्म होने के बाद भाद्रपद शुरू हो जाता है। भाद्रपद को भादो और भाद्र के नाम से भी जाना जाता है। भादो का महीना भगवान कृष्ण और गणेशजी को समर्पित होता है। इस महीने में कृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार होते हैं। आपसे कोई भी महत्वपूर्ण व्रत या त्यौहार गलती से भी न छूट जाएं, इसके लिए आज हम आपको सितम्बर माह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी दे रहे हैं-

सितंबर 2018 के प्रमुख व्रत और त्योहार
 
1 सितंबर, शनिवार- बलराम जयन्ती
2 सितंबर, रविवार – भानु सप्तमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी
3 सितंबर, सोमवार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ( वैष्णव) दही हाण्डी, रोहिणी व्रत
6 सितंबर, बृहस्पतिवार- अजा एकादशी
7 सितंबर, शुक्रवार – प्रदोष व्रत
8 सितंबर, शनिवार- मासिक शिवरात्रि
12 सितंबर, बुधवार- हरतालिका तीज
13 सितंबर, बृहस्पतिवार-गणेश चतुर्थी
14 सितंबर, शुक्रवार-ऋषि पंचमी
17 सितंबर, सोमवार-विश्वकर्मा पूजा
20 सितंबर, बृहस्पतिवार-परिवर्तिनी एकादशी
22 सितंबर, शनिवार-प्रदोष व्रत
23 सितंबर, रविवार-अनन्त चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
24 सितंबर, सोमवार-श्राद्ध पूर्णिमा आरम्भ
28 सितंबर, शुक्रवार -चतुर्थी श्राद्ध, संकष्टी चतुर्थी
30 सितंबर, रविवार-षष्ठी श्राद्ध, रोहिणी व्रत