7 मई को पड़ने वाली अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर श्रद्धापूर्वक माँ लक्ष्मी की पूजा का विधान है। जीवन में हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहे ताकि आपको किसी वस्तु की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए अक्षय तृतीया के कुछ सरल उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। जिनको इस दिन करने से धन की प्राप्ति होती है। आइए जाने क्या हैं वे बेहद आसान उपाय-
- अक्षय तृतीया का दिन सोने-चांदी की खरीददारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में हमेशा बरकत चाहते हैं तो इस दिन सोने या चांदी के बने लक्ष्मी की चरण पादुका घर में रखें और इसकी नियमित पूजा करें।
- इस दिन 11 कौड़ियों को लाल कपडे में बांधकर पूजा करने से देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं फिर पूजा के बाद इन कौड़ियों को घऱ के मंदिर में रखें।
- अक्षय तृतीया के दिन केसर और हल्दी से देवी लक्ष्मी की पूजा करें ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानियों का अंत होता है।
- अक्षय तृतीया के दिन मंदिर में एकाक्षी नारियल स्थापित करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- पितरों को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन जल, कलश, पंखा, खड़ाऊं, छाता, सत्तू, ककड़ी, खरबूजा, फल, शक्कर, घी आदि ब्राह्मण को दान देने का विधान हैं।
- अगर आपका सार्थक हैं तो इस दिन गौ, भूमि, तिल, सोना, घी, वस्त्र, धान्य, गुड़, चांदी, नमक, शहद और कन्या का दान भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
