समस्याएं हर किसी के जीवन में आती है, पर इनसे निपटना बहुत कम लोगों को आता है और जिन्हें ये गुण आता है, जीवन में वहीं सफल होते हैं। दरअसल, कुछ ही व्यक्ति में समस्याओं से निपटने की खासियत होती है। गोस्वामी तुलसीदास ने इस बार में कहा है कि…
तुलसी साथी विपत्ति के विद्या, विनय, विवेक।
साहस सुकृति सुसत्याव्रत राम भरोसे एक।।
असल में इन पंक्तियों में तुलसीदास जी कहते हैं कि विपत्ति यानी कि मुश्किल परिस्थितियों में 7 गुण व्यक्ति का साथ देते हैं। वो हैं… ज्ञान, विनम्रता, विवेक, साहस, अच्छे कर्म, सच और ईश्वर में आस्था।
चलिए आपको इसे जरा विस्तार से समझाते हैं।
ज्ञान-
व्यक्ति की शिक्षा-दिक्षा और उसका व्यवहारिक ज्ञान उसके मुश्किल हालातों में जरूर काम आता है। दरअसल, व्यक्ति अपने ज्ञान और बुद्धी के जरिए ही समस्याओं का समाधान ढ़ूंढ़ता है और उससे निजात पाता है।
विनम्रता-
वहीं व्यक्ति का स्वभाव भी बुरे दिनों में काम आता है, खासकर अगल आप स्वभाव से विनम्र हैं तो आपको लोगों की मदद आसानी स मिल जाती है। वहीं अड़ियल स्वभाव वाले लोगों की मदद के लिए कोई तैयार नहीं होता।
विवेक-
समस्याओं से निपटने में सबसे अधिक किसी गुण की आवश्यकता होती है, तो वो है विवेक। अगर आपके पास विवेक है तो आप सही-गलत का निर्णय आसानी से ले पाते हैं और मुश्किलों का भी हल निकाल पाते हैं।
साहस-
मुश्किल हालात से निपटने के लिए साहस की भी आवश्यकता होती है, क्योंकि बहुत से लोग सिर्फ साहस के अभाव में ही मुश्किलों के आगे हार जाते हैं। वहीं जो साहस रखते हैं वो हर मुश्किल से पार पा जाते हैं।
अच्छे कर्म-
वहीं व्यक्ति के अच्छे कर्म भी उसके मुश्किल दिनों में काम आते हैं, आपके अच्छे कर्मों के चलते लोग आप पर विश्वास कर आपकी मदद करते हैं, जिससे आगे की हार आसान हो जाती है।
सच्चाई-
कहते हैं… सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं, जो कि सौ प्रतिशन सच है। सच की राह पर चलना थोड़ा मुश्किल है, पर अंत में जीत सच्चाई की ही होती है। ऐसे में आपके पास सच्चाई की ताकत है, तो आप विपरित परिस्थिति में जीत सकते हैं।
ईश्वर में आस्था-
इन सबके अलावा अगर व्यक्ति को मुश्किल हालातों से कोई निजात दिला सकता है, तो वो है ईश्वर में उसकी आस्था। अगर आपकी ईश्वर के प्रति आस्था दृढ़ है तो आप मुश्किल परिस्थितियों का भी डंट कर सामना कर सकते हैं और उससे पार भी पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें –
ऐसे सपने देतें हैं शीघ्र विवाह का संकेत
शनिदोष से मुक्ति चाहते हैं, तो शनिवार को कर लें ये उपाय
पूजा के नारियल का खराब निकलना, देता है ये बड़ा संकेत
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
