परीक्षा का समय अब नजदीक आ गया है। ऐसे में अक्सर बच्चों को एग्जाम फोबिया हो जाता है और वो बीमार पड़ जाते हैं। ग्रहों की खराब स्थिति के चलते कभी-कभी ऐसा होता है। पेरेंट्स ऐसा देखकर बच्चों के फ्यूचर को लेकर काफी चिंतित भी होते हैं लेकिन एस्ट्रोलॉजी में कुछ ऐसे सरल उपाय हैं, जिनको करने से बच्चों के अंदर से एग्जाम फोबिया दूर होता है और बच्चा सफलता हासिल करता है। आइए, पंडित अजय तोमर से जानते हैं ये लाभकारी मंत्र-
 
पेट में दर्द
 
अक्सर बच्चों को एग्जाम हॉल में एंट्री करते ही घबराहट के कारण अचानक पेट में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसा राहु या मंगल की स्थिति सही न होने की वजह से होता है। 
 
उपाय- काला तिल और गुड़ का दान करें। साथ ही हनुमान जी का ध्यान करें।
 
बुखार का आ जाना
 
एग्जाम के एक दिन पहले बच्चे इतनी टेंशन ले लेते हैं कि उनको फीवर आ जाता है। यूं अचानक बुखार का आ जाना शनि और बुध ग्रह की खराब स्थिति के चलते होता है।
 
उपाय- ऐसी सिचुएशन में माँ दुर्गा का ध्यान करें और उनको पान अर्पित करें। इसके साथ ही बच्चे अपने स्टडी रूम में पढ़ने से पहले तिल का दीपक जलाएं। 
 
सिर दर्द होना 
 
अचानक सिर दर्द या आँखों की समस्या का उतपन्न हो जाना, सूर्य और बृहस्पति ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने की वजह से होता है। इससे एग्जाम की तैयारी में विघ्न आता है। 
 
उपाय- सुबह सूरज के दर्शन करें। देर रात भोजन करने से बचें और हल्दी का तिलक करें।