एक मैलवेयर खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, एंड्राइड यूजर्स बरतें सावधनियां: Android Malware Fraud
Android Malware Fraud

Android Malware Fraud: टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है आर्थिक जोखिमों का खतरा। मोबाइल फोन जो आज हर उम्र के लोगों की जरुरत बन चुका है, उसी मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाला एंड्राइड उनके लिए खतरा साबित हो रहा है। दरअसल, इन दिनों लोगों को एंड्राइड के मैलवेयर वैरिएंट के जरिये शिकार बनाया जा रहा है। हाल ही में साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर ग्रुप-आईबी ने इसके अस्तित्व की पुष्टि है। ये मैलवेयर किस तरह से लोगों के लिए खतरा बन रहा है और किस तरह से इससे बचा जा सकता है? आइए जानते हैं-

क्या है मैलवेयर

Android Malware Fraud
Malware Fraud

मैलवेयर एक तरह का सॉफ़्टवेयर होता है, जिसे दोषपूर्ण सॉफ़्टवेयर कहा जाता है। दरअसल, इसको किसी डिवाइस में पहले से ही मौजूद अन्य सॉफ़्टवेयर को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया जाता है। मैलवेयर के जरिए किसी की संवेदनशील जानकारियां, जैसे-सोशल मीडिया आईडी और पॉसवर्ड, बैंक डिटेल्स, क्रेडिट कार्ड डिटेल आदि चुराई जा सकती हैं। मैलवेयर का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी के काली दुनिया में बैठे लोग करते हैं।

किस तरह मैलवेयर है लोगों के लिए खतरा

मैलवेयर फिलहाल वियतनाम में एक्टिव है, जो वहां के वित्तीय समूह को निशाना बना रहा है। इस मैलवेयर का कोडनेम गोल्डडिगर है। भारत के लोगों को इससे अभी कोई खतरा नहीं है। लेकिन फिर भी संभावित खतरे को देखते हुए आपका सतर्क रहना बेहद जरुरी है। ऐसे में ये गोल्डडिगर कितना खतरनाक हो सकता है, आइए जानते हैं-

ग्रुप-आईबी के मुताबिक इस मैलवेयर ने अपने आप को एक नकली एंड्रॉइड ऐप के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य बैंकिंग क्रेडेंशियल्स को चुराना है। मैलवेयर साल 2023 से ही एक्टिव है। इसके अलावा इसका काम लोगों की व्यक्तिगत जानकारियों को चुराना, उनके फोन के एसएमएस मैसेज पर कंट्रोल हासिल करना है। इसके अलावा ये मैलवेयर रिमोर्ट एक्सेस करने तक की क्षमता में निपूर्ण है, जो जाहिर तौर पर लोगों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

मैलवेयर से बचने के लिए बरतें सावधानियां

  • गोल्डडिगर अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए नकली ऐप का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए किसी भी ऐप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता जांचे।
  • अपने कंप्यूटर और फोन में सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें।
  • बिना जांचे किसी भी वेबसाइट पर लॉगिंग करने से बचें।
  • ईमेल अटैचमेंट्स और फोटोज ओपन करते समय सावधानी बरतें।
  • अनजान लिंक या अनजान नंबर से आए क्लिक पर क्लिक न करें।
  • किसी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने पर बार-बारे पॉपअप आए तो उस सॉफ्टवेयर से दूरी बनाएं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...