समर सीजन में फ्लोरल पैटर्न काफी कूल और फ्रेश लुक देते हैं और यह आजकल ट्रेंड में इन भी हैं। आजकल कुर्तियों में फ्लोरल पैटर्न विभिन्न डिजाइन, फैब्रिक और कट्स में डिफरेंट स्टाइल के साथ उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने वार्डरोब में शामिल  कर सकती हैं। जानें कि आखिर कहां मिलेंगी आपको इस तरह की कुर्तियां- 

1- माॅडर्न फ्लोरल प्रिंट कुर्ती

                      

यह फ्लोरल प्रिंट का माॅडर्न लुक है। आजकल अमेरिकन क्रेप फैब्रिक पर डिजाइन की गई कुर्तियां चल रही हैं, जो लाइट फैब्रिक होने की वजह से समर्स में कैरी करने में ईजी रहती हैं और इस पर फ्लोरल पैटर्न को  माॅडर्न लुक में  डिजाइन किया गया है। यह एक ऐसा फैशन है जो माॅडर्न लुक देता है। यह स्ट्रेट कट कुर्ती पहनने के बाद स्लिम लुक देती है। इसे प्लाजो, पेंट, लैगिंग या जींस के साथ आसानी से पहना जा सकता है। इस तरह की कुर्ती वर्किंग वुमेन के लिए एक अच्छा आॅप्शन है।

यहां मिलेगी यह कुर्ती – Amazon Rs- 749/-

 
2-ट्रैडीशनल  फ्लोरल प्रिंट अनाकली कुर्ती
  
 
टिपिकल ट्रैडीशनल लुक के लिए इस तरह की फ्लोरल प्रिंट जैकेट वाली अनारकली कुर्ती आप ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का स्टाइल आजकल ट्रेंड में होने के साथ हर एज ग्रुप वाली महिलाओं पर अच्छा लगता है। यह वर्किंग वूमेन के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस तरह के थ्री क्वार्टर स्लीव्स और फ्लेयर्ड स्टाइल अधिक पतली  महिलाओं को थोड़ा हैवी लुक देने   में मदद करता है। इस तरह की जैकेट वाली कुर्ती लैगिंग के साथ ही अच्छी लगेंगी। 
यहां मिलेगी यह कुर्ती  – Myntra मूल्य- 800/-
3-फ्लोरल प्रिंट ए लाइन कुर्ता
 

सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए इस तरह के पैटर्न वाली  फ्लोरल प्रिंट कुर्ती भी अपने कलेक्शन  में शामिल करें। व्हाइट कलर समर सीजन में आंखों को कूल लुक देता है और यह रेड के काॅम्बिनेशन के साथ काफी अच्छा लगता है। तो इस तरह के काॅटन फैब्रिक और व्हाइट बेस पर डिजाइन रेड फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती भी आप अपने वाॅर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। यह डे वेयर के लिए अच्छा ऑप्शन है और ‘ए’ लाइन स्टाइल हैवी महिलाओं को स्लिम दिखने में भी मदद करता है। 

यहां मिलेगी यह कुर्ती – LimeRoad, मूल्य- 799/-
 
4-स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंट कुर्ती 
 
 कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट वाली कुर्ती भी पहन सकती हैं। काॅटन फैब्रिक पर डिज़ाइन किये गए मैरून बेस पर फ्लोरल पैटर्न और उस पर कंट्रास्ट पाइपिंग डिजाइन कुर्ती पहनने के बाद स्मार्ट लुक देती है। काॅटन फैब्रिक होने की वजह से यह कैरी करने में भी कंफर्टेबल होता है और देखने में भी इसका पैटर्न हैवी लुक देता है। 
यहां मिलेगी यह कुर्ती – AJIO, 599/-
 
5-बिग फ्लोरल पैटर्न कुर्ती
 

 बड़े-बड़े फ्लोरल पैटर्न भी आजकल पसंद किए जा रहे हैं जो कि पहनने के बाद रिफ्रेश लुक देता है। तो इस तहर के प्रिंट्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करेंl इस तरह के बिग पैटर्न वाली स्ट्रेट कट कुर्ती प्लाजो या चौड़े बाॅटम वाली स्ट्रेट पेंट के साथ ज्यादा अच्छी लगती है। बड़े पैटर्न होने की वजह से यह हैवी लुक भी देती है। 

यहां मिलेगी यह कुर्ती – Snapdeal.com , 511/-