A collection of unique side slit kurti designs featuring tassels, lace, buttons, embroidery, and pom-pom borders. Each kurti showcases elegant and trendy detailing, perfect for adding a stylish and graceful touch to any look.
A collection of unique side slit kurti designs featuring tassels, lace, buttons, embroidery, and pom-pom borders. Each kurti showcases elegant and trendy detailing, perfect for adding a stylish and graceful touch to any look.

Summary: हर मौके पर छा जाएंगे साइड स्लिट कुर्ती के ये खूबसूरत डिजाइन

अगर आप अपने एथनिक वॉर्डरोब में कुछ नया और ट्रेंडी जोड़ना चाहती हैं, तो साइड स्लिट कुर्तियां एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये हर मौके पर क्लासी और एलीगेंट दिखती हैं।

Side Slit Kurti Designs: आजकल साइड स्लिट कुर्तियां हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बन गई हैं। ये कुर्तियां ट्रेडिशनल अंदाज़ में मॉडर्न स्टाइल का तड़का लगाती हैं और हर मौके पर बेहद ग्रेसफुल दिखती हैं। साइड स्लिट का डिजाइन न सिर्फ कुर्ती को ट्रेंडी बनाता है, बल्कि इसे पहनने में कंफर्टेबल भी रखता है। चाहे आप इसे ऑफिस में पहनें, किसी फेस्टिव मौके पर या कैज़ुअल आउटिंग के लिए साइड स्लिट कुर्तियां हर बार आपके लुक में एलीगेंस और स्टाइल दोनों जोड़ देती हैं। इनके कटवर्क, कढ़ाई और पैटर्न इतने खूबसूरत होते हैं कि हर डिजाइन अपनी अलग पहचान छोड़ता है।

This long kurti in soft shades of pink, red, and blue features fine stripes and a long side slit. Small pink tassels and golden buttons along the slit edges add an elegant and graceful touch, perfect for a simple yet classy look.
Tassels design side slit trend

इस फोटो में यह कुर्ती लंबी और हल्के पिंक, रेड और ब्लू रंग की है, जिस पर बारीक धारियां बनी हैं। इसके साइड में लॉन्ग स्लिट है, जिसके किनारों पर छोटे गुलाबी लटकन और सुनहरे बटन लगे हैं। यह डिटेलिंग कुर्ती को एक एलिगेंट और ग्रेसफुल टच देती है। इसके साथ पहनी गई पैंट के नीचे बारीक सिलाई का काम इसे और स्टाइलिश बनाता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सिंपल लेकिन क्लासी लुक पसंद करते हैं।

A beige kurti with a light leafy print and white floral embroidery along the slit. The scalloped border and inner design panel create a feminine and stylish appeal, ideal for festive or office wear.
Scalp border design

फोटो में बेज रंग की कुर्ती है, जिस पर हल्का पत्तियों वाला प्रिंट बना है। इसकी साइड स्लिट पर सफेद धागे से फूलों की कढ़ाई और कटवर्क किया गया है, जिससे इसे बहुत फेमिनिन लुक मिलता है। स्लिट के अंदर एक अलग डिजाइन की पट्टी लगी है, जो इसे और भी खास बनाती है। यह कुर्ती फेस्टिव या ऑफिस वियर दोनों के लिए एकदम परफेक्ट है।

This kurti has yellow thread detailing along the side slit with tie-up strings instead of an open cut. The bohemian-inspired ties blend modern and traditional vibes, making it perfect for college or casual wear.
Tie up design kurti

इस कुर्ती की साइड स्लिट पर पीले धागे से सुंदर डिटेलिंग की गई है। स्लिट खुला रहने के बजाय इसमें पीली डोरियां लगी हैं, जिन्हें बांधकर बोहेमियन स्टाइल लुक बनाया गया है। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का कॉम्बिनेशन है, जो कॉलेज या कैज़ुअल वियर के लिए बढ़िया चॉइस है।

Fabric buttons neatly line the side slit from top to bottom, adding charm to the soft pink kurti. The combination of pastel tone and button detailing gives a royal touch, ideal for brunches or parties.
Button detailed side slit kurti

इस कुर्ती में साइड स्लिट को कपड़े के बटनों से सजाया गया है, जो ऊपर से नीचे तक बराबर दूरी पर लगे हैं। हल्के पिंक रंग और बटन डिटेलिंग का मेल इसे एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। यह कुर्ती खास तौर पर पार्टी या ब्रंच के लिए परफेक्ट होती है और सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक में बहुत खूबसूरत दिखती है।

White lace borders and green piping accentuate the floral print along the slit edges. This vintage-inspired design offers a soft, feminine look—perfect for summer or spring seasons
Lace border design kurti

इस डिजाइन में स्लिट के किनारों पर सफेद लेस बॉर्डर और अंदर से ग्रीन पाइपिंग दी गई है, जो कुर्ती के फ्लोरल प्रिंट को और निखारती है। यह विंटेज और फेमिनिन लुक देती है और समर या स्प्रिंग सीज़न में पहनने के लिए एकदम सही है। इसे कॉटन पलाज़ो या स्ट्रेट पैंट्स के साथ स्टाइल करना शानदार रहता है।

This elegant kurti features net patchwork with floral embroidery inside the slit. The intricate detailing gives a rich, sophisticated look suitable for weddings, festive occasions, or formal events.
Patch work side slit kurti

इस कुर्ती का डिजाइन थोड़ा अलग और रिच लुक देता है। स्लिट के अंदर नेट पैचवर्क पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इसे शादी, फेस्टिव या फॉर्मल इवेंट्स के लिए परफेक्ट बनाती है। यह डिजाइन लुक में सॉफ्टनेस और सोफिस्टिकेशन दोनों जोड़ता है।

The green kurti is adorned with pearl lining and floral embroidery along the slit. The shimmering pearls add charm and grace, making it an ideal festive wear option blending elegance with tradition.
Pearl design side slit kurti

ग्रीन कुर्ती के साइड स्लिट के किनारों पर मोतियों की लाइन डिटेलिंग की गई है और नीचे फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी दी गई है। हल्के-हल्के झिलमिलाते मोती चलते समय कुर्ती को और खूबसूरत बनाते हैं। यह कुर्ती फेस्टिव वियर के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक दोनों देती है।

This fun and youthful design has colorful pom-poms lining the slit edges and a scalloped bottom border. It creates a trendy Indo-fusion look, perfect for haldi ceremonies, get-togethers, or casual functions.
Pom pom design side slit kurti

इस कुर्ती का डिजाइन फंकी और यूथफुल है। स्लिट के किनारों पर कलरफुल पोम-पोम लगे हैं, जो झूलते हुए ब्लिंगी लुक देते हैं। नीचे की स्कैलप बॉर्डर इसे और अट्रैक्टिव बनाती है। यह स्टाइल हल्दी, फ्रेंड्स गैदरिंग या किसी फंक्शन के लिए बिल्कुल ट्रेंडी और इंडो-फ्यूजन टच वाला है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...