8+8+8 Rule for Stress: आज के समय में स्ट्रेस होना काफी आम है। बहुत से काम ऐसे होते हैं जो पूरे न होने पर हमें स्ट्रेस मिलता है और साथ ही जीवन के उतार चढ़ावों से भी मानसिक सेहत काफी प्रभावित होती है जिस कारण व्यक्ति तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों का शिकार बन जाता है। लेकिन अगर आप इन बीमारियों से पीछा छुड़ाने का निर्णय ले चुके हैं तो आप को 8+8+8 नियम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए जो आप के जीवन से तनाव को एकदम खत्म कर देगा। इस नियम का पालन करने के बाद आपका जीवन काफी खुशहाल हो जाएगा और आप को स्ट्रेस फील नहीं होगा। तो आइए जान लेते है इस नियम के बारे में।
क्या है 8+8+8 नियम?
इस नियम के मुताबिक आपको अपने दिन को 8 घंटों के तीन भागों में विभाजित कर देना है। ऐसा करने से आप अपने समय का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर पाएंगे।
प्रोडक्टिव 8 घंटे
शुरू के 8 घंटे आप अपना प्रोडक्टिव समय मान सकते है। इसका अर्थ है इस दौरान आप अपना प्रोफेशनल काम जैसे ऑफिस, स्कूल या जॉब आदि को निपटा सकते है। अपने लक्ष्य और जरूरतों को पूरा करने के लिए किए जाने वाले काम को आप इस समय में कर सकते है।
8 घंटे करें रेस्ट
इंसान को काम करने के साथ साथ रेस्ट करना भी काफी जरूरी होता है। पूरा दिन काम करने के बाद आप को रात में चैन की नींद लेना भी जरूरी होता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
अन्य 8 घंटों को ऐसे प्रयोग करें
आप अपने लिए जो समय निकालना चाहते हैं वह इन 8 घंटों में निकाल सकते हैं। इसमें आप एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन, नहाना, खाना या थोड़ा बहुत मनोरंजन कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी किसी हॉबी को भी कर सकते है।
