You can choose this shor-term investment option for better returns
You can choose this shor-term investment option for better returns

Saving Certificate Scheme: आजकल लोग बैंकों में निवेश से दूरी बना रहे हैं क्योंकि वो अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं और बैंक में पैसा रखने पर उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल रहा जितना दूसरी स्कीम दे रही हैं। हालाँकि, महिलायें अभी भी सुरक्षित निवेश में यक़ीन रखती हैं। इसलिए वो अभी भी बैंक को ही ज्यादा महत्व देती हैं। अगर आप भी बैंक में ही पैसे जमा करना पसंद करती हैं तो आप सरकार की  महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना का लाभी ले सकती हैं। इस योजना में निवेश करने पर महिलाओं को कम समय में एफडी से ज्यादा रिटर्न मिल जाता है।

क्या है योजना

Savings for Future
Savings for Future

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट सरकार की योजना है जिसे केंद्र सरकार ने पिछले साल लॉन्च किया था। इस पर महिलाओं को फिक्स्ड रिटर्न मिलता है। इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की कोई भी युवती या महिला अपना अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकती है। कुछ बैंक जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी अपने यहाँ खाता खुलवाने की अनुमति दे रही है।

अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम काफी फायदेमंद है। इस स्कीम में निवेश करने पर FD से ज्यादा ब्याज मिलता है। जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से कम है, उनके लिए महिला सम्मान सर्टिफिकेट योजना में निवेश करना काफी फायदेमंद है। अगर कोई महिला इस योजना में 2 लाख रुपये निवेश करती है तो दो साल बाद उसे 32,044 रुपये का ब्याज मिलेगा और निवेश की गई कुल रकम 2,32,044 रुपये हो जाएगी।

स्कीम की ख़ास बातें

  • इस योजना पर 7.5% की दर से सालाना फिक्स ब्याज दिया जा रहा है। इसमें ब्याज की गणना तिमाही के आधार पर होती है। फिक्स ब्याज मिलने के कारण इसमें निवेश करने पर शेयर मार्केट जैसा उतार-चढ़ाव का कोई खतरा नहीं है।
  • कोई भी महिला इस योजना के तहत अकाउंट खुलवा सकती है। अगर महिला की बेटी है तो वह बेटी के नाम से भी अकाउंट खुलवा सकती है।
  • अभी यह योजना दो साल के लिए है यानी दो साल बाद अकाउंट मैच्योर हो जाएगा और कुल निवेश की हुई रकम ब्याज के साथ आपको वापस मिल जाएगी।
  • इसमें आप दो साल के लिए कम से कम 1,000 रुपये और अधिकमत 2 लाख रुपये निवेश करने होते हैं। 1000 रुपये से ज्यादा 100 के गुणक में ही रकम जमा की जा सकती है।
  • अकाउंट खुलने के एक साल बाद कुल जमा रकम में से 40 फीसदी तक रकम किसी इमरजेंसी में निकाली जा सकती है।

ये डॉक्यूमेंट्स लगेंगे

अगर आप इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने की इच्छुक हैं तो आपको इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी:

  • फोटो पासपोर्ट साइज
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक

तो, आप भी अगर सुरक्षित निवेश करके अच्छा रिटर्न चाहती है तो सरकार की इस योजना में निवेश कर सकती हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...