गर्मी का मौसम अपने साथ कई फैशन ट्रेंड ले कर आता है, तो क्यों न बढ़ते टेम्परेचर के साथ अपने वार्डरोब को रफल्स से अपडेट किया जाए। रफल्स सिंपल ड्रेस को भी उभार देता है। इस समय फ़ैशन की दुनिया का ये हॉट और सेक्सी ट्रेंड है। सेलेब्स भी इस ट्रेंड के दीवाने है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रफ़्ली ड्रेस में अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमे उनका अंदाज ही निराला था। दरअसल, उन्होंने हाल ही में एक इवेंट के लिए अल्पना नीरज की डिजाइन की हुई पिंक ड्रेस पहनी। उनकी स्लिम बॉडी पर यह ड्रेस बहुत खूबसूरत लग रही थी। इसमे रफल्स का काम खूब किया गया था। खासतौर से उस ड्रेस में नेकलाइन का अपर साइड शानदार लग रहा है। वही उसे ब्लैक स्लिट पार्ट से मैच किया गया है। ईशा गुप्ता ने इस ड्रेस के साथ स्ट्रेट हेयर पर पिंक क्लिप लगाई।

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta) on



 

इससे पहले एक अवार्ड फंक्शन में शिल्पा शेट्टी इस लुक में बहुत ग्लैमरस लगी। इस साल साल पर नजर डाले तो आलिया भट्ट, पूजा हेगड़े, अनुष्का शर्मा, करिश्मा कपूर, कंगना राणावत कई खाश मौको पर रफल्स वाली ड्रेसज कैरी कर चुकी है।



रफल्स ड्रेसज को स्टाइलिश ऐसे दिखाए– 

अगर रफल्स के साथ फ्रिल्स को भी शामिल कर लिया जाए, तो वह आपको रॉयल लुक देता है। इसके साथ ही रफल्स ड्रेसज और टॉप्स के साथ न्यूट्रल एक्ससेसरीज पहने तो बात ही कुछ और होगी।
हर ड्रेस के साथ लगे अक्ट्रेक्टिव- 



रफल्स को आप टॉप में कैरी करें या स्कर्ट में, हर ड्रेस पर यह अक्ट्रेक्टिव लगता है। रफल्स टॉप को कंफर्टेबल पैन्ट्स के साथ कैरी कर आप ट्रेवल लुक पा सकती है। अगर बात हो ईवनिंग गाउन की तो गाउन में भी रफल्स  बहुत खूबसूरत नजर आता है। शीयर ब्लाउज़ तो ट्रेंड में है ही आप इसे भी रफल्स से सजा सकती है। शार्ट ड्रेस में इन दिनों रफल्स ट्रेंड कर रहे है वन शोल्डर नेकलाइन के साथ ये बहुत खूबसूरत लगते है।

 

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on



 

तो क्यों न रफल्स ड्रेस को पहन कर इस बढ़ते टेम्प्रेचर को नजर अंदाज करते हुये कुछ नया एक्सपेरिमेंट किया जाए और कूल लुक अपनाया जाए। जिससे इस मौसम में भी आपका लुक लगे स्टाइलिश।