टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों बेबी बंप फोटोशूट करवाकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. सानिया जल्द ही मां बनने वाली है जिसकी उत्सुकता उनकी वायरल तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही हैं। सानिया ने बेबी बंप फोटोशूट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें गर्भावस्था की चमक उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी। प्रोफेशनल लाइफ से दूर आजकल वह खुद का पूरा ध्यान रख रही हैं। सानिया ने कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सानिया के द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरों में वह रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपना हाथ बेबी बंप पर रखा हुआ. सानिया के चेहर पर प्रेग्नेंसी के ग्लो को साफ देखा जा सकता है। सानिया की पोस्ट पर कमेंट कर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।



 

सानिया फैशन के मामले में हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका ड्रेसिंग सेन्स लोगों को खूब रास आ रहा है। सानिया ने फैंस को अपने आने वाले मेहमान की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक टी-शर्ट की फोटो शेयर करके अप्रैल महीने में दी थी।



 

प्रेग्नेंसी के दौरान सानिया फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था और वह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए की जा रही एक्सरसाइज कर रही थीं। सानिया मिर्जा से साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी।

 

#MOMents captured by @digitaldiarybyzoya 💝

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on



 

इसके बाद सानिया को लोगों की आलोचानाओं का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि सानिया ने आलोचनाओं को नजरदांज कर लगातार टेनिस की दुनिया में अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं।