मशहूर फैशन ब्रांड ट्रेंडी दिवा ने समकालीन भारतीय महिलाओं पर आधारित ब्लॉसम कलेक्शन पेश किया। इस कलेक्शन में यलो, क्वीकर ग्रीन, ब्लैक और ब्राउन जैसे कलर्स और फ्लोरल और लेजर कट्स आदि डिजाइन शामिल हैं। ये ट्रेंडी कलेक्शन आपको फैशनेबल लुक देने में मदद करेगा।
सार्क फूड फेस्टिवल

दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में, 2 दिनों तक चलने वाले सार्क फूड फेस्टिवल में अलग- अलग देशों के जायके एक ही छत के नीचे मिले। फूड फेस्टिवल में जहां एक तरफ अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका के कई शेफ्स ने वर्कशॉप का आयोजन किया। वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग क्षेत्रों की कई जानीमानी हस्तियों ने वहां शिरकत करके अपने विचार रखे।
हिन्दी संस्करण का उद्घाटन
प्रयास- राष्ट्र निर्माण द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक सांस्कृतिक संध्या उत्सव में राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की संध्या के अवसर पर एक पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और आॢथक क्षेत्रों की कई दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति ने शोभा बढ़ाई।
मक्केन की स्नैक पार्टी

विश्व के जाने-माने फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज और पोटेटो स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स निर्माता मक्केन फूड्स कनाडा की भारतीय सब्सिडरी ने मशहूर बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर के साथ एक स्नैक पार्टी का नई दिल्ली में आयोजन किया जहां व्यावसायिक, सहयोगियों, उपभोक्ताओं और ब्लागर्स को जोश और मस्ती के साथ इस ग्लैमरस स्टार से रूबरू होने का मौका मिला।
विंटर कलेक्शन

लग्जरी इटैलियन ब्रांड फाबी ने विंटर फैशन कलेक्शन में अपने नए बूट्स
का कलेक्शन पेश किया। इनके बूट्स कलेक्शन में ब्राउन लेदर बूट्स, बिजी स्यूड लेदर बूट्स, स्यूड पलके लेदर बूट्स आदि शामिल हैं।
गिनीज बुक में नाम दर्ज

भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर विश्व कीॢतमान बनाया है। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में हाल में संपन्न भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के तहत दिल्ली और एनसीआर से 2000 स्कूली छात्रों द्वारा किए गए ‘सबसे बड़े प्रैक्टिकल साइंस लेसन पर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी।
न्यू दिल्ली पैलेट फैस्ट

27 से 29 नवंबर 2015 से तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भोजन महोत्सव -‘न्यू दिल्ली पैलेट फैस्ट 2015 का शानदार आयोजन दिल्ली के नेहरू पार्क में किया गया, जिसमें लोगों ने लजीज़ पकवानों का लुत्फ लिया। दिल्ली का सबसे बड़े और सबसे अनूठे इस अंतर्राष्ट्रीय भोजन महोत्सव को प्रस्तुत किया लॉयड ने और सहयोगी थे एनडीएमसी तथा अतुल्य भारत।
न्यू ऑटम कलेक्शन

महिलाओं के लुक को ध्यान में रखते हुए फैशन ब्रांड शाइस्ता ने अपना नया ऑटम विंटर कलेक्शन बाजार में लॉन्च किया है। इनमें स्वेटर, पुलोवर और जैकेट आदि नए रंगों में शामिल हैं।
गो कलर्स की लेगवियर रेंज

महिलाओं की जरूरत और फैशन स्टेट्मेंट को ध्यान में रखते हुए गो कलर्स ने लेगवियर की 20 अलग-अलग शानदार रेंज पेश की है। महिलाओं के लेगवियर में गो कलर्स भारत का प्रमुख ब्राण्ड है। इनके पास रंगों की बहार, आराम, च्वाइस और तरह तरह के उम्दा लेगवियर उपलब्ध हैं। गो कलर्स में मौजूद 120 कलर की चमचमाती रेंज में विविधता पर इतना ध्यान दिया गया है कि ये आपके वार्डरोब में वो जान डाल देंगे जो अब तक देखी न होगी। इनके लेगवियर कलेक्शन में आपको चूड़ीदार, लेगिंग, जेगिंग, हरम पैंट्स, पटियाला और पलात्जो विभिन्न रंगो में मिल जाएंगे।
