combinations
combinations

Combinations: फैशन  की बयार में हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। कभी कोई रंग ट्रेंड से बाहर होता है तो कभी किसी डिजाइन की ट्रेंड में वापसी होती है। इस बार स्वरोवस्की, जर्दोजी, गोटा और कांजीवरम ट्रेंड में है। बीएमडब्लू इंडिया फैशन वीक 2015 में रैंप पर अबू-जानी, अनीता डोंगरे, आशिमा-लीना, गौरी नयनिका, तरुण-ताहिलियानी और फालगुनी-शेन पिकॉक जैसे डिजाइनर्स की बेहतरीन कारीगरी और रंगों का आकर्षक तालमेल देखने को मिला।

‘इलैक्टि न्यू वल्र्ड’ बाय तरुण ताहिलियानी
इन्होंने अपना कलैक्शन ‘अवर इलैक्टि न्यू वल्र्ड’ थीम के नाम से रैंप पर उतारा, जो भारतीय कारीगरी और रंगों का बेहतरीन तालमेल

Excellent combinations

शिल्पकला से प्रभावित था। कलर पैलेट्स में गोल्ड, आइवरी, जेड, रेड, सॉफ्ट ब्लश, पाउडर ब्ल्यू जैसे शेड्स नजर आएं। ये कलर्स फैस्टिवल ट्रेंड में भी इन रहने वाले हैं।

‘दक्षना’ बाय आशिमा-लीना
ऑशिमा लीना का कलैक्शन साउथ इंडिया से प्रभावित था। कांजीवरम कलैक्शन इनका मुख्य रहा। इनके कलैक्शन में रैड ब्रिज, फ्यूसिया, मैरी गोल्ड ऑरेंज, ग्रीन और ब्लैक ज्यादा देखने को मिले। कांजीवरम साड़ी के साथ मांगटीका, नैकलेस और झुमका भी खास रहा। यह ब्राइड्स के लिए अच्छा कलैक्शन है।

‘डैट इस इट’ बाय फालगुनी-शेन पिकॉक
इन्होंने अपना कलैक्शन ‘डैट इस इट’के नाम से रैंप पर उतारा। इनके कलैक्शन में स्वरोवस्की और जर्दोजी की कारीगरी वाला गाउन, लहंगा और साड़ी मुख्य आकर्षण रहे। इन्होंने आईसी ब्ल्यू, पेल पिंक, आईवरी, डल लिलैक और फ्रोस्टेड ग्रे जैसे कलर्स से प्ले किया।

‘ओट कुटूर’ बाय गौरी नयनिका
गौरी-नयनिका के कलैक्शन में विविद प्रिंट, फ्लोरल टैक्सचर, ऑरगैंजा फैब्रिक और पर्ल वर्क मुख्य आकर्षण रहा। इनके कलैक्शन में फ्लोरल प्रिंट पेस्टल शेड् बेस के साथ ज्यादा देखने को मिले। फ्लोरल शेड्स आजकल
ज्यादा ट्रेंड में हैं।

‘दि महल’ बाय शांतनु एंड निखिल
शांतनु एंड निखिल ने ‘दि महल’ के नाम से अपना कलैक्शन रैंप पर पेश किया। इनके भव्य कलैक्शन का खास आकर्षण स्वरोवस्की का काम रहा, जिसमें स्वरोवस्की के चमकते हुए क्रिस्टलस के साथ गोल्ड और सिल्वर पैटिना का तालमेल देखने को मिला।