जी हां, बीते सप्ताह मुम्बई में लैक्मे फैशन वीक का जलवा रहा, जहां बॉलीवुड सितारों से लेकर फैशन इंडस्ट्री के बड़े नामों का जलवा देखने को मिला है। इस दौरान जानीमानी फैशन दीवा पायल सिंघल “Gypsies and Bohemia” नामक कलेक्शन के साथ उतरी ।
रैंप पर पायल सिंघल ने बोहेमियन तुर्की और मोरक्कन की संस्कृति का मिलाजुला पैटर्न पेश किया। उन्होंने अपने कलेक्शन में उत्साह से भरे रंगों का प्रयोग किया। पायल का मुख्य उद्देश्य लोककथाओं से विशेष रूप से इस्लामी वास्तुकला और तुर्की और मोरक्को बाज़ारों के रंगों के साथ-साथ 10 वीं शताब्दी के जिप्सी के पर्याटकों के रचनात्मक विचारों आगे बढ़ाना।

