Lakme Fashion Week 2025: लैक्मे फैशन वीक 2025 काफी शानदार रहा। हर साल की तरह इस साल भी कई मशहूर फैशन डिजाइनर्स ने अपने नए और आकर्षक कलेक्शन प्रदर्शित किए, जिन्हें पहनकर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। न सिर्फ फ़िल्मी हस्तियों ने रैंप वॉक किया, बल्कि अन्य क्षेत्रों के मशहूर लोग भी डिजाइनर्स के नए कलेक्शन में नज़र आए।
अनीत पड्डा
इस पूरे शो में आकर्षण का केंद्र रहीं अनीत पड्डा, जिन्होंने लैक्मे की जेनरेशन Z एम्बेसडर के तौर पर रनवे पर अपनी शुरुआत की। “बेज्वेल्ड” की मेटैलिक सेक्विन से तैयार ड्रेस पहनकर रैंप पर चलते हुए अनीत बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनकी प्यारी सी स्माइल ने उनके लुक को और अधिक बढ़ाने का काम किया।
तब्बू
बेहद ही खूबसूरत तब्बू डिज़ाइनर रिद्धि बंसल और मोहित राय के “नूर – एक सिग्नेचर ब्राइडल कलेक्शन” में नजर आईं। उन्होंने रेशमी कपड़े से बना ऑउटफिट पहना, जिसके साथ उन्होंने पारम्परिक हैवी ज्वेलरी भी पहनी। इसके साथ ही साक्षी सिंदवानी ने भी रिद्धि और मोहित के ब्राइडल कलेक्शन को पहनकर रैंप पर जलवा बिखेरा।
मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी पायल जैन के “पेरिस मोन अमोर” कलेक्शन को पहनकर रैंप पर उतरीं। पायल का यह कलेक्शन पेरिस के ठाठ-बाट से प्रेरित है। मंदिरा ने वाइट ऑफ शोल्डर में रैंप वॉक किया। ड्रेस में दी गयी डिटेलिंग खूबसूरती के साथ सादगी बिखेर रही है।
मृणाल ठाकुर
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर पंकज और निधि के लेटेस्ट कलेक्शन “Araquis” में रैंप पर उतरी। उनकी ड्रेस शाही और योद्धा जैसी शान के साथ रेगिस्तान से प्रेरित रहा। मृणाल ने ब्लैक और गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी। इस ड्रेस का ऊपरी हिस्सा एक योद्धा के कवच से मिलता-जुलता था।
वाणी कपूर
वाणी मशहूर डिजाइनर महिमा महाजन के कलेक्शन को पहनकर काफी खूबसूरत लगीं। उन्होंने पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा पहना। जिसपर ग्रीन और पिंक कलर के बड़े फूलों के पैटर्न बने हुए हैं। उनका ये लुक वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट है।
रणवीर बरार

शेफ रणवीर बरार तरुण तहिलयानी के दूल्हे और उसके साथियों के लिए डिज़ाइन किए गए इस कलेक्शन में नजर आए। उन्होंने नेवी ब्लू कलर का ऑउटफिट पहनकर रैंप पर वॉक किया। उनका डिजाइनर जैकेट पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा था।
शालिनी पासी
फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ वेब सीरीज से मशहूर हुईं शालिनी पासी ने निकिता म्हैसालकर का “बियॉन्ड” कलेक्शन पहना। उनका गाउन स्टाइल काफी आकर्षक था।
इसके अलावा जेनिफर विंगेट , शिवानी दांडेकर , अलाया ऍफ़ और डायना पेंटी जैसी अभिनेत्रियां रैंप पर नजर आईं। भारतीय फैशन की दुनिया में क्रिएटिविटी और इनोवेशन को नई पहचान देने वाले “नेक्सा प्रेजेंट्स दा स्पॉटलाइट” ने इस साल अपना 10वां वर्ष पूरा किया। लक्मे फैशन Week इन पार्टनरशिप विथ FDCI के मंच पर इस खास मौके को तीन शानदार डिजाइनर्स, नौशाद अली, अंकुर वर्मा और श्वेता गुप्ता, ने अपने नए कलेक्शन के ज़रिए यादगार बनाया।
