स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर इस साल ईकॉमर्स कंपनियां सभी देशवासियों के लिए भारी सेल के साथ-साथ कई शानदार ऑफर्स भी दे रही हैं। जिसमें शामिल है बिगबाजार, क्रोमा, शॉपर्स स्टॉप से लेकर अमेजन, स्नैपडील,फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां। 15 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में आपको लगभग 50 से 80 फीसदी तक डिस्काउंट मिल सकता है। यही नहीं कई कंपनियां तो कैशबैक का ऑफर भी दे रहीं है। यहां हमको आपको बताने जा रहे हैं कि कहां और कब तक चल रही है इंडिपेंडेंस डे सेल –

फ्लिपकार्ट
इस ईकॉमर्स वेबसाइट पर 10 से 12 अगस्त तक द फ्रीडम सेल चलेगा। जिसमें 30-80 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने इस सेल को ‘विश फॉर इंडिया’ सेल का नाम दिया है। फ्लिपकार्ट के इस सेल के तहत बेलट और बैग्स पर ग्राहकों को कम से कम 70 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा. बेड, सोफा और टेबल कुर्सी पर 50 फीसदी या उससे भी अधिक का डिस्काउंट दिया जायेगा।

स्नैपडील
स्नैपडील पर ‘फ्रीडम वीक‘ शुरू किया है। कंपनी ने अपने इस ऑफर को ‘आजादी के फायदे’ टैगलाइन दी है। यहां पर आपको मोबाइल फोन से लेकर डिजिटल कैमरे और एलईडी पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 10 अगस्त से 16 अगस्त तक ही सीमित है।

अमेजन
अमेजन ऐप और वेबसाइट पर दोनों पर ‘द ग्रेट इंडियन फ्रीडम सेल’ के तहत ऑफर दिए जा रहे हैं। आखिरी मौका 10 अगस्त तक है। यहां पर आपको इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर बमपर छूट मिलेगी। बेबी प्रोडक्ट पर 25 फीसदी से ज्यादा की छूट और पॉपुलर बुक, मूवीज, म्यूजिक और वीडियो गेम्स पर 50 फीसदी से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।

बिग बाजार के ‘बचत के 5 दिन’ कैंपेन में आपको फायदा ही फायदा होगा। यह ऑफर 12 अगस्त से 16 अगस्त तक रहेगा। इस मौके पर बिग बाजार पर 3000 रुपए की शॉपिंग करने पर 3000 रुपए के गिफ्ट वाउचर भी मिल रहा है। इसके अलावा, किचन और होम डेकोर, अप्लायेंस जैसी चीजों पर एक्सट्रा छूट है। साथ ही बाय-वन-गैट-वन फ्री का ऑफर भी दिया जा रहा है।

क्रोमा
यहां पर ‘एक्सपीरियंस डिजिटल निर्वाना’ नाम से फ्रीडम डे ऑफर शुरू किया है। इस मौके पर एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 5 फीसदी का कैश बैक, दो प्रोडक्ट लेने पर 5 फीसदी की एक्सट्रा छूट और 5 फीसदी का वैल्यू बैक ऑफर पेश किया है।
इन ब्रांड्स आउटलेट पर भी है सेल
आजादी का जश्न मनाने के लिए लगभग हर कहीं पर सेल ही सेल हैं। जिसमें इन ब्रांड आउटलेट में भी भारी छूट लगी है-
- पेंटालून स्टोर्स
- वैन हूसैन
- मदर केयर
- विशाल मेगामार्ट
- मॉम एंड मी
- टाइटन
- फ्लाइंग मशीन
- एररो
- डब्लू
जल्दी करें कहीं मौका न छूट जाएं, ऑफर सीमित समय तक ही है।
