मात्र 22 साल की उम्र में अनु सिंह एक सफल कत्थक डांसर भी हैं और डांस टीचर भी। अपनी गुरू पुनीता शर्मा के प्रोत्साहन की वजह से अनु ने 16 साल की उम्र से ही बच्चों को डांस सिखाना शुरू कर दिया था। वो अपने अनुभवों के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि जब मैम ने मुझे डांस सिखाने कहा, तो मेरा पहला सवाल यही था कि क्या आपको लगता है कि कोई मुझे सीरियसली लेगा और मैं ये कर सकूंगी? तो उनका जबाव यहीं था कि तुम में जो हुनर है वो सबमें नहीं होता। उन दिनों अनु के घर के हालात ऐसे थे कि अनु ने डांस सिखाना शुरू कर ही दिया था। 
अनु याद करते हुए बताती है कि उन दिनों मेरे पैरेन्ट्स को अकसर लोग कहते थे कि कहां डांस में पैसे बर्बाद कर रहे हो, इससे क्या होगा लेकिन आज मैं अपने पेरेन्ट्स और अपनी गुरू का आभार मानती हूं कि उन्होंने मेरी कला को समझा और मुझे इस क्षेत्र से जोड़े रखा। पहले जो लोग मेरे डांस सीखने पर सवाल करते थे, आज वो मुझसे पूछते हैं कि उनके बच्चों में डांस करने जैसा हुनर है यै नहीं।
 
यादगार उपलब्धि-
उत्तराखंड की संस्कृति से युवाओं को परिचय कराने के लिए आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता सुर ताल संग्राम में राज्य स्तर पर सेकेंड आना और प्राईज़ में 30 हज़ार से ज्यादा की राशि जीतना अनु के लिए यादगार है। 
अनु के लिए स्वस्तिक कला केन्द्र की संस्थापना करना है दूसरा यादगार पल। 
 
खुशी मेरी नज़र में- मुझे अपनी खुशी डांस में नज़र आती है क्योंकि ये ऐसा माध्यम है जो अबको सबको भूलाकर आपको खुशी का एहसास देता है। 
 
छउ डांस की भी है जैनकारी
अनु ने छउ डांस भी सीखा है और आगे भी इस डांस को सीखते रखने की इच्छा है। वो कहती हैं, यह डांस फॉर्म स्टेमिना बढ़ाने में मदद करता है। 
अनु कहती हैं, ये मेरा डांस ही है कि आज मुझे इतनी इज्जत मिल रही है। एक टीचर के तौर पर मैं अपने छात्रों से बहुत जुड़ाव महसूस करती हूं और ये मानती हूं कि कि ये मुझे बहुत सम्मान दे रहे हैं।
 

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।

या

आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 
ये भी पढ़े-